क्रिकेट

'जिसे ऐसी मां मिली है वो विफल नहीं होगा'पीएम मोदी ने साझा ऋषभ पंत की मां के साथ हुई फोन कॉल का किस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व चैंपियन बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की इस दौरान पीएम में सड़क दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत की मां से फोन पर बातचीत का किस्सा साझा किया है।

Image

ऋषभ पंत और पीएम नरेंद्र मोदी(साभार Narendra Modi)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने सड़क दुर्घटना के बाद की ऋषभ पंत की मां के साथ बात
  • पीएम ने विश्व विजय के बाद साझा किया वो किस्सा
  • बताया कैसे उनकी मां ने दिखाया था मजबूत दिल

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद स्वदेश लौटी और गुरुवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात के दौरान एक-एक खिलाड़ी के साथ उनके प्रदर्शन पर चर्चा की। इसी दौरान विश्व कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत के साथ बातचीत के दौरान में बताया कि उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनकी मां से बात की तभी उन्हें पता चल गया कि पंत सकुशल मैदान में वापसी करने में सफल होंगे।

विकेटकीपिंग को लेकर थी चिंता

ऋषभ पंत ने पीएम मोदी से चर्चा के दौरान अपनी रिकवरी की यात्रा के बारे में बताते हुए कहा, वह समय बहुत मुश्किल था। मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती विकेटकीपिंग करने की थी। मेरे दिमाग में केवल एक ही चीज थी कि मुझे पहले से बेहतर होकर मैदान में वापसी करनी है और देश के लिए खेलना है। ऐसे में आपने मेरी मां से बात की थी उसने हमें बहुत बल मिला।आपका कॉल आया था काफी चीज दिमाग मे चल रहा था फिर आपके फोन के बाद लगा कोई टेंशन नही है।

ऐसा लगा वो मुझे सांत्वना दे रही हैं...

इसके बाद पीएम मोदी ने ऋषभ की मां के साथ फोन कॉल पर हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा, मैं डॉक्टर से पहले बात कर चुका था। मैंने ऋषभ की मां से मैंने पूछा कि क्या इसे कहीं बाहर ले जाने की जरूरत है तो बताईए। लेकिन ऐसा लगा कि मैं उन्हें नहीं वो मुझे सांत्वना दे रही है। तभी मुझे लगा कि जिसे ऐसी मां मिली है वो विफल नहीं होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article