क्रिकेट

PCB ने अफ्रीकी खिलाड़ी को भेजा कानूनी नोटिस, PSL छोड़कर IPL से जुड़ा था कार्बिन बॉश

आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत नहीं है। यही कारण है कि पीसीबी को यह नहीं भाता है कि कोई उनके लीग को छोड़कर आईपीएल को तरजीह दे। नया मामला सामने आया है जिसमें पीसीबी ने अफ्रीकी खिलाड़ी को इसलिए नोटिस भेज दिया है क्योंकि वह पीसीएल नहीं आईपीएल खेलना चाहता है।

Image

कार्बिन बॉश (साभार-X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश को बोर्ड के साथ उनके अनुबंध संबंधी प्रतिबद्धता के उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के लिए पदार्पण करने वाले बॉश को 13 जनवरी को लाहौर में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ‘प्लेयर्स ड्राफ्ट’ के 10वें चरण के दौरान डायमंड श्रेणी में पेशावर जाल्मी द्वारा चुना गया था।

इस महीने की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग की एक प्रमुख फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने घोषणा की कि उसने दक्षिण अफ्रीका के चोटिल लिजाद विलियम्स की जगह लेने के लिए बॉश को टीम में शामिल किया है। बॉश को उनके एजेंट के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा गया था जिसमें खिलाड़ी से पेशेवर और अनुबंध संबंधित प्रतिबद्धताओं से हटने के कदम को उचित ठहराने के लिए पूछा गया है।

पीसीबी प्रबंधन ने लीग से उनके जाने के बाद होने वाले परिणाम को भी बताया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका जवाब मांगा है। पीएसएल के 2016 में लांच होने के बाद से यह पहली बार है कि इसकी विंडो आईपीएल के साथ कई मैचों के लिए टकराएगी। चैंपियंस ट्रॉफी और पाकिस्तान में अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण पीसीबी को अपनी पीएसएल विंडो को नियमित फरवरी-मार्च से अप्रैल-मई में करना पड़ा। आईपीएल नीलामी में जिन विदेशी खिलाड़ियों को नहीं चुना गया था उनमें से कई ने बाद में पीएसएल के लिए करार किया जिसमें बॉश भी शामिल हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article