क्रिकेट

Ind Vs WI 5th T20 Toss LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 आज, बारिश की वजह से टॉस में देरी

Ind Vs WI 5th T20 Toss LIVE, India Vs West Indies Timing Today Match (भारत बनाम वेस्टइंडीज आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 October 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जानिए इस मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज, पांचवां टी20आई टॉस अपडेट

Ind Vs WI 5th T20 Toss Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर है। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले और तीसरे मुकाबले में वहीं विंडीज ने दूसरे और चौथे मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में रोमांच आखिरी मैच तक बचाए रखा है। ऐसे में आइए जानते हैं बेंगलुरू में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

बेंगलुरू में हो रही लगातार बारिश की वजह से भारत वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मुकाबले में टॉस में देरी हो रही है। टॉस कितने बजे होगा इस बारे में कोई अपडेट अबतक नहीं मिला है।

कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला (IND vs WI Match Timing)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मुकाबले का टॉस (IND vs WI Match Toss Timing)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मुकाबले का टॉस शाम 6.30 PM बजे होगा।

भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मुकाबले में किसने जीता टॉस (Who Won IND vs WI Today Match Toss)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले का टॉस अबतक नहीं हुआ है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

वेस्टइंडीज:

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, अकील होसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी

भारत:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार।

भारत और वेस्टइंडीज की टीम-

भारत:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, शिवम दुबे, इशान किशन, नमन धीर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज:

शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article