क्रिकेट

पीसीबी ने दिया खिलाड़ियों को अल्टीमेटम, फिटेनस सुधारो वरना...

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को फिटेनस में सुधार के लिए अल्टीमेटम जारी किया है। जानिए पीसीबी ने खिलाड़ियों से क्या कहा?

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पीसीबी ने खिलाड़ियों को दिया अल्टीमेटम
  • फिटनेस पर नहीं होगा कोई समझौता
  • पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स नहीं पूरा कर पा रहे हैं मापदंड

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने छह-सात केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी जारी की है जिसमें उन्हें कहा गया है कि या तो वे अपनी फिटनेस सुधारें, वर्ना उनके अनुबंध गंवाने का जोखिम बना रहेगा। पाकिस्तान टीम के फिटनेस ट्रेनर और फिजियो सोमवार को लाहौर में एक और फिटनेस जांच करेंगे क्योंकि कुछ खिलाड़ी इस महीने की शुरू में फिटनेस संबंधित जरूरी मानदंडों को पूरा नहीं कर पाए थे।

फिटनेस से नहीं होगा कोई समझौता

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा,'जिन खिलाड़ियों के पास केंद्रीय और घरेलू अनुबंध हैं, उन्हें स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि फिटनेस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और उन्हें टीम के फिटनेस विशेषज्ञों द्वारा तय मानदंडों को पूरा करना होगा। दो विदेशी मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी और गैरी कर्स्टन ने पीसीबी अध्यक्ष से कहा था कि फिटनेस के संबंध में किसी भी खिलाड़ी से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।'

फिटनेस को लेकर हो रही है पाकिस्तान की बड़ी आलोचना

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। आजम खान जैसे अनफिट खिलाड़ी को टी20 विश्व कप के लिए टीम में चुने जाने पर बहुत आलोचना हुई थी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान दे रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article