क्रिकेट

PCB ने बाबर, रिजवान और शाहीन को दिया बड़ा झटका, इस लीग में खेलने के लिए नहीं दी मंजूरी

PCB Denies NOC to Babar Azam Mohammad Rizwan Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को एक बड़ा झटका दे दिया है। बोर्ड ने ग्लोबल टी20 लीग में इन प्लेयर्स को खेलने से इंकार कर दिया है और एनओसी वापस ले ली है।

Image

बाबर आजम रिजवान (फोटो- ANI)

PCB Denies NOC to Babar Azam Mohammad Rizwan Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान का ग्लोबल टी20 लीग खेलने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिये अनुरोध खारिज कर दिया ।बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि - 'पीसीबी को बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी से वैश्विक टी20 लीग खेलने के लिये एनओसी का अनुरोध मिला था।'

पीसीबी के बयान में आगे कहा गया है कि 'अगस्त 2024 से मार्च 2025 तक पाकिस्तान के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए और तीनों खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय चयन समिति से मशविरे के बाद उनका अनुरोध खारिज करने का फैसला किया गया है । इस अवधि में पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नौ मैच और अगले साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है ।'कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग 25 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होगी।

बाबर रिजवान और शाहीन को इसीलिए नहीं मिली एनओसी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगे बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को एनओसी ना देने के पीछे की मुख्य वजह का खुलासा करते हुए बताया कि ये तीनों खिलाड़ी सभी प्रारूपों में खेलते हैं और पाकिस्तान को आने वाले आठ महीने में नौ टेस्ट, 14 वनडे और नौ टी20 में उनकी जरूरत पड़ेगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article