क्रिकेट

Pakistan Team: पाकिस्तान टीम को लेकर पीसीबी अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- अच्छे खिलाड़ियों का मजबूत पूल नहीं

PAK vs BAN, Pakistan Team, Mohsin Naqvi Statement: पाकिस्तान और बाग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 30 अगस्त से शुरू होगा। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया।

Image

मैच के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ी। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

PAK vs BAN, Pakistan Team, Mohsin Naqvi Statement: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश से मिली 10 विकेट की करारी हार को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास अच्छे खिलाड़ियों का मजबूत पूल नहीं है जो जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की जगह ले सकें। नकवी ने कहा,‘यह हार बेहद निराशाजनक है। समस्या यह है कि चयन समिति के पास ऐसे खिलाड़ियों का पूल नहीं है जो जरूरत पड़ने पर सीनियर खिलाड़ियों की जगह ले सकें।’

बिना स्पिनर के उतरा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने घरेलू धरती पर अपना आखिरी टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2021 में रावलपिंडी में जीता था। इस बीच उसे पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान सीरीज के शुरुआती मैच में विशेषज्ञ स्पिनर के बिना उतरा। उसने चार तेज गेंदबाजों को टीम में रखा लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। नकवी ने कहा,‘बांग्लादेश के खिलाफ हार दुखद है लेकिन चयन समिति ने टीम प्रबंधन को 17 खिलाड़ी दिए थे। अगर कोच या कप्तान ने इनमें से कुछ खिलाड़ियों को बाहर रखा तो यह उनका फैसला है। हो सकता है कि उन्होंने गलती की हो लेकिन इसका चयन समिति से कोई लेना देना नहीं है।’

पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान को मिली हार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम ही यह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पहली हार थी। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 30 अगस्त से शुरू होगा। यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी स्टेडियम में सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला बांग्लादेश से ज्यादा महत्वपूर्ण पाकिस्तान टीम के लिए है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article