क्रिकेट

PBKS vs GT Pitch Report: पंजाब और गुजरात के बीच आज के मुकाबले की पिच रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 4, 2024, 02:24 PM IST

IPL 2024, PBKS vs GT Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज का रोमांचक मैच पंजाब किंग्स और मेजबान गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। पंजाब-गुजरात मुकाबले की पिच रिपोर्ट कैसी है और इन दोनों टीमों के इस मैदान पर आमने-सामने के आंकड़े कैसे हैं, सारी जानकारी आपको यहां मिलेगी।

Image

पंजाब-गुजरात मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आज का मुकाबला
  • पंजाब किंग्स की टक्कर मेजबान गुजरात टाइटंस से होगी
  • दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी भिड़ंत

IPL 2024, PBKS vs GT Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम मेजबान होगी। मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। पंजाब और गुजरात के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सभी की नजरें दोनों टीमों के कुछ स्टार खिलाड़ियों पर टिकी होंगी जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

मेजबान टीम गुजरात टाइटंस और मेहमान पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाने वाला आईपीएल 2024 का मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि दोनों टीमें अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में एक दूसरे के काफी करीब हैं और आज के मैच में पायदान बदलते हुए देखे जा सकते हैं। पंजाब किंग्स ने 3 मुकाबलों में सिर्फ 1 मैच जीता है और 2 अंकों के साथ वे 7वें पायदान पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस ने 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं और वे 4 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। नेट रन रेट के मामले में दोनों टीमें माइनस में चल रही हैं लेकिन गुजरात टाइटंस की तुलना में पंजाब किंग्स इस मामले में बेहतर स्थिति में है। आज के मैच में जहां पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के अलावा उनकी टीम के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone), सैम करन (Sam Curran) और प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) जैसे खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं गुजरात टाइटंस के पास कप्तान शुभमन गिल के अलावा डेविड मिलर (David Miller), राशिद खान (Rashid Khan) और मोहित शर्मा (Mohit Sharma) जैसे धुरंधर मौजूद हैं जो कभी भी मैच पलट सकते हैं।

पंजाब-गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट (PBKS vs GT Pitch Report Today Match)

इंडियन प्रीमियर लीग में आज पंजाब और गुजरात की टीमों की भिड़ंत विश्व के सबसे विशाल क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रही है। अहमदाबाद स्थित इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां पर बल्लेबाज जरूर कहर बरपाएंगे, लेकिन साथ ही उन्हें तेज गेंदबाजों के धमाल से भी संभलकर रहना होगा क्योंकि पिछले दो मैचों में यहां की पिच पर फास्ट बॉलर्स ने खूब विकेट झटके हैं। इस सीजन में अहमदाबाद के ग्राउंड पर लगातार हर पारी में स्कोर 150 के पार जा रहा है, ऐसे में बल्लेबाजों और पेसर्स के बीच फैंस को आज एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है।

इस मैदान पर पंजाब और गुजरात के आंकड़े (PBKS and GT Stats At Ahmedabad)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस कितनी बार आमने-सामने आए हैं और यहां किसका पलड़ा भारी है ये भी फैंस जानना चाह रहे होंगे, लेकिन ये दिलचस्प बात है कि पिछले दो आईपीएल सीजन में जब से गुजरात टाइटंस की टीम इस टी20 लीग से जुड़ी है, तब से अब तक इन दोनों टीमों का इस मैदान पर एक भी मैच नहीं हुआ है। वैसे अगर इन दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत की बात करें तो वो मैच पिछले साल मोहाली के मैदान पर हुआ था जहां पंजाब की टीम मेजबान थी लेकिन 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने एक गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article