क्रिकेट

PBKS vs GT Match Live Streaming: अय्यर की पंजाब किंग्स के सामने होगी गिल की गुजरात टाइटंस, कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

PBKS vs GT Match Live Streaming: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला है। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पिछले सीजन दोनो टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा था। पंजाब ने फाइनल तक का सफर तय किया था तो गुजरात ने नंबर 3 पर फिनिश किया था।

Image

पंजाब और गुजरात मैच लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

PBKS vs GT Match Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के चौथे दिन श्रेयस अय़्यर की पंजाब किंग्स का सामना शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस से है। यह मुकाबला पंजाब अपने होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में होगा। अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने पिछले साल कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि, टीम फाइनल में जाकर चूक गई थी, वहीं गुजरात टाइटंस ने भी 14 में से 9 मुकाबला जीतकर नंबर 3 पर फिनिश किया था। लेकिन इस बार दोनों टीमों में कुछ नए चेहरे जुड़े हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

PBKS बनाम GT मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

जानकारीमैचPBKS vs GTटूर्नामेंटइंडियन प्रीमियर लीग 2026तारीख31 मार्च 2026 (मंगलवार)स्थानमुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़समयशाम 7:30 बजे (IST)टॉस का समयशाम 7:00 बजे (IST)टीवी प्रसारणस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्कलाइव स्ट्रीमिंगजियो हॉटस्टार ऐप / वेबसाइटपीएसईबी वर्सेज जीटी लाइव स्कोर: अपडेट यहाँ देखें

कब होगा आईपीएल 2026 में पंजाब और गुजरात का मैच (PBKS vs GT Match Date)

पंजाब और गुजरात का मैच 31 मार्च यानी मंगलवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में पंजाब और गुजरात का मैच (PBKS vs GT Match Venue)

पंजाब और गुजरातके बीच आज का मैच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में पंजाब और गुजरात का मैच (PBKS vs GT Match Timing)

पंजाब और गुजरात के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में पंजाब और गुजरात का मैच (PBKS vs GT Match On Tv)

पंजाब और गुजरातके बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में पंजाब और गुजरात मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (PBKS vs GT Match Live Streaming)

पंजाब और गुजरात के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article