क्रिकेट

Punjab Kings IPL 2026 Schedule: पंजाब किंग्स पहले फेज में GT, CSK और KKR का करेगी सामना, जानें कैसा है श्रेयस की टीम का शेड्यूल

Punjab Kings IPL 2026 Schedule: तीन दिन पहले अहमदाबाद में भारत की शानदार जीत का जोश अभी भी बरकरार है। ऐसे में अब सबका ध्यान IPL 2026 की तैयारियों पर केंद्रित हो गया है। BCCI ने 11 मार्च को आईपीएल के 19वें सीजन के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले फेज में कुल 20 मैच खेले जाएंगे।

Image

पंजाब किंग्स का आईपीएल शेड्यूल।

Punjab Kings IPL 2026 Schedule: पिछले आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन यादगार रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची। अय्यर के नेतृत्व में पीबीकेएस ने 9 जीत, चार हार और एक मैच के अनिर्णायक रहने के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। 19 अंकों के साथ वे पहले क्वालीफायर में पहुंचे, जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा।

टीम ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को हराकर वापसी की, लेकिन उपविजेता रही और आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत 31 मार्च को मुल्लानपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ घरेलू मैच से करेगी। इसके बाद वे 3 अप्रैल को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के लिए जाएंगे और 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना अवे मैच खेलेंगे। पंजाब अपना चौथा मैच खेलने के लिए 11 अप्रैल को मुल्लानपुर में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का शेड्यूल-

मैचतारीखबनामवेन्यूसमय
131 मार्च 2026PBKS बनाम GTन्यू चंडीगढ़7ः30 बजे
23 अप्रैल 2026PBKS बनाम CSKचेपॉक7ः30 बजे
36 अप्रैल 2026PBKS बनाम KKRकोलकाता7ः30 बजे
411 अप्रैल 2026PBKS बनाम SRHन्यू चंडीगढ़3ः30 बजे

शानदार प्रदर्शन के चलते पीबीकेएस ने आईपीएल मिनी नीलामी से पहले अपनी अधिकांश टीम को बरकरार रखा। उनके पास 11.50 करोड़ रुपये का बजट था और चार स्थान खाली थे। दो बार उपविजेता रही इस टीम ने आगामी सीजन के लिए कूपर कॉनॉली (3 करोड़ रुपये), बेन ड्वार्शियस (4.4 करोड़ रुपये), प्रवीण दुबे (30 लाख रुपये) और विशाल निषाद (30 लाख रुपये) को अपनी टीम में शामिल किया।

पिछले साल 17 पारियों में 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाकर अय्यर बल्ले से टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। वहीं, दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाले अर्शदीप सिंह ने 17 मैचों में 8.88 की इकॉनमी से 21 विकेट लेकर टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए।

आईपीएल 2026 के लिए पीबीकेएस का स्क्वाड:-

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सन, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कॉनॉली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article