Saud Shakeel Timed Out: पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील (Saud Shakeel), जिन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में अर्धशतक जड़ा था उन्हें प्रेजीडेंट्स कप (
यह मैच मंगलवार रात स्टेट बैंक और पाकिस्तान टेलीविजन के बीच खेला गया। रमजान के कारण पूरा मैच फ्लड लाइट्स में खेला गया। यह पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में पहली बार था जब कोई मैच रात ढाई बजे तक खेला गया।शकील स्टेट बैंक की ओर से खेल रहे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पीटीवी के तेज गेंदबाज मुहम्मद शहजाद (Mohammad Shahzad) ने लगातार दो गेंदों पर उमर अमीन (Umar Amin) और फवाद आलम (Fawad Alam) को आउट कर दिया।
टाइम आउट का नियम कैसे लागू हुआ?
मैच के एक अधिकारी ने बताया कि नए बल्लेबाज के क्रीज पर पहुंचने के लिए तीन मिनट की समय सीमा (three-minute time limit) निर्धारित है। शकील इस समय सीमा के बाद क्रीज पर पहुंचे, जिसके बाद पीटीवी के कप्तान अम्माद बट (Ammad Butt) ने अंपायर से उन्हें टाइम आउट देने की अपील की। अंपायर ने इस अपील को स्वीकार कर लिया और शकील को टाइम आउट करार दिया गया।
शकील बने पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज
सऊद शकील टाइम आउट करार दिए जाने वाले दुनिया के सातवें और पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास (Pakistan cricket history) के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले, 2023 विश्व कप (World Cup 2023) के दौरान बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) के खिलाफ सफल अपील की थी, जिसके बाद मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया था।
मुहम्मद शहजाद का शानदार प्रदर्शन
मुहम्मद शहजाद ने इस मैच में पांच विकेट लेकर हैट्रिक (hat-trick) पूरी की और पीटीवी की ओर से शतक (century) भी जड़ा। उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
क्या है टाइम आउट का नियम?
क्रिकेट के नियमों के अनुसार, यदि एक बल्लेबाज आउट होने के बाद अगला बल्लेबाज तीन मिनट के भीतर क्रीज पर नहीं पहुंचता है, तो उसे टाइम आउट करार दिया जा सकता है। यह नियम क्रिकेट में बहुत कम बार लागू होता है, जिसके कारण यह घटना दुर्लभ मानी जाती है।
(भाषा)
