Pakistan vs England test series schedule: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 1 दिसंबर से होगा। यह सीरीज ऐतिहासिक है क्योंकि इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने आई है। बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली इंग्लैंड को मौजूदा पाकिस्तान दौरे पर करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पाकिस्तान और इंग्लैंड की हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ंत हुई थी। तब इंग्लैंड ने पांच विकेट से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया था।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां सात टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली गई थी। इंग्लैंड ने इस सीरीज को 4-3 से अपने नाम किया था। बहरहाल, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। पाकिस्तान की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं जबकि इंग्लैंड के हाल और भी बुरे हैं। इंग्लिश टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज हैं।
चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम क्या है।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज कार्यक्रम
- पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट, 1-5 दिसंबर 2022 - रावलपिंडी (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम)
- पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट, 9-13 दिसंबर 2022 - मुल्तान (मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम)
- पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट, 17-21 दिसंबर 2022 - कराची (नेशनल स्टेडियम)
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज स्क्वाड
पाकिस्तान - बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, अजहर अली, फहीम अशरफ, हैरिस रउफ, इमाम उल हक, मोहम्मद अली, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, नौमान अली, सलमान अली आघा, सउद शकील, शान मसूद और जाहिद महमूद।इंग्लैंड - बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, जो रूट, जेम्स एंडरसन, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, कीटन जेनिंग्स, जैक लीच, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवर्टन, ओली पोप, ओली रोबिंसन, मार्क वुड और रेहान अहमद।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का प्रसारण
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत पर आप इस मैच से संबंधित कवरेज पढ़ सकते हैं।
