क्रिकेट

Shan Masood Big Statement: आप खिलाड़ियों का अनादर नहीं कर सकते... जानिए पाकिस्तान मीडिया पर क्यों भड़के शान मसूद

Shan Masood Big Statement: पाकिस्तान की टीम को दूसरे टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज से 120 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी हार के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 बराबर रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद अपने ही देश की मीडिया पर जमकर बरसे।

Image

शान मसूद। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

Shan Masood Big Statement: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच ने हार का सामना करने के बाद सोमवार को यहां अपने देश के मीडिया से खिलाड़ियों का अपमान नहीं करने का आग्रह किया। वेस्टइंडीज की 120 रन की जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में मसूद ने उस समय अपना आपा खो दिया जब उन से पूछा गया कि क्या वह खुद टीम की कप्तानी छोड़ेंगे या पीसीबी को उन्हें हटाना पड़ेगा। पाकिस्तान के कप्तान ने इस सवाल को नजरअंदाज करते हुए अगला सवाल पूछने को कहा लेकिन जिस पत्रकार ने इस सवाल को पूछा था उसने उनसे पहले इसका जवाब देने के लिए कहा।

मसूद ने कहा, ‘आपकी अपनी सोच हो सकती है और मैं उसका सम्मान करता हूं लेकिन आपके प्रश्न में बहुत अनादर का भाव है।’ उन्होंने कहा, ‘आपको खिलाड़ियों, मेरा और अन्य किसी का अनादर नहीं करना चाहिये। हम सभी पाकिस्तान के लिए खेलते हैं और नतीजे हासिल करते हैं लेकिन कोई भी इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। आपको यह समझना होगा। इससे मुझे कोई शिकायत नहीं है कि आप किसी को नीचा दिखाना चाहते हैं लेकिन हम सभी पाकिस्तान के खिलाड़ी हैं।’

मसूद ने कहा कि फैसला करने का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास है और बोर्ड ने जो भी फैसले लिए हैं उन्हें खिलाड़ियों ने हमेशा स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, ‘आपको समझना होगा और सराहना करनी होगी कि हम कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और आपको इसका पता लगाना चाहिए। हम कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं और हमने घरेलू मैदान पर पिछले चार में से तीन टेस्ट जीते हैं।’

मसूद ने माना कि मैच के पहले दिन 38 रन पर सात और 64 रन पर आठ विकेट चटकाने के बाद उनके गेंदबाज वेस्टइंडीज को जल्दी आउट करने में विफल रहे और फिर बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘हम पिछले कुछ समय से निचले क्रम को जल्दी आउट नहीं कर पाने की समस्या का सामना कर रहे हैं और हमें इससे निपटने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि टेस्ट में आपको एक टीम के रूप में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाना होता है।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article