क्रिकेट

'ट्रॉफी चोर' मंत्री मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान पहुंचकर क्रिकेट से की युद्ध की तुलना, पीएम मोदी को किया टारगेट

Moshin Naqvi Targets PM Modi: एशिया कप 2025 में भारत की धमाकेदार जीत के बाद भी विवादों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले भारत ने एसीसी अध्यक्ष से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया और अब मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके बधाई संदेश के लिए निशाना साधा है।

Image

मोहसिन नकवी (फोटो- AP)

Moshin Naqvi Targets PM Modi: एशिया कप 2025 में फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दे दी है और 9वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। ये टूर्नामेंट शुरुआत से ही विवादों से घिरा रहा है और इसकी समाप्ति के बाद भी ये रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एशिया कप जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया इस पर अब पाकिस्तान के मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने नाराजगी व्यक्त की है और पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

पाकिस्तान के मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के प्रमुख मोहसिन नक़वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए एक्स (X) पर लिखा कि “अगर युद्ध आपके गर्व का पैमाना है, तो इतिहास पहले ही पाकिस्तान के हाथों मिली आपकी शर्मनाक हारों को दर्ज कर चुका है। कोई क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना केवल हताशा और खेल की आत्मा का अपमान है।”

ट्रॉफी समारोह में मचा बवाल

नक़वी के इस बयान से पहले ही फाइनल मैच के बाद का ट्रॉफी समारोह विवादों में घिर चुका था। भारत ने जब एसीसी प्रमुख और पाकिस्तानी मंत्री नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, तो पूरा आयोजन खराब हो गया। भारतीय टीम ने मांग की कि ट्रॉफी किसी तटस्थ अधिकारी, जैसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी के हाथों सौंपी जाए। लेकिन नक़वी ने इस सुझाव को ठुकरा दिया।करीब एक घंटे तक चले तनावपूर्ण माहौल के बाद आयोजकों ने चुपचाप ट्रॉफी को हटा लिया। हालांकि व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, जैसे तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा, को सम्मानित किया गया। इसके बाद रिपोर्ट्स सामने आई कि मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए हैं और भारत को अभी तक वह नहीं मिली है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article