क्रिकेट

World Cup 2023: इस दिन होगा विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 21, 2023, 11:04 PM IST

पीसीबी शुक्रवार को आगामी विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करेगा।

Image

पीसीबी रिव्यू मीटिंग(साभार PCB)

लाहौर: भारत की मेजबानी में खेले 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम का अबतक ऐलान नहीं हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की एशिया कप में करारी हार के बाद बवाल मचा हुआ है। कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं और कुछ फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में किन खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया जाए इसको लेकर बड़ा चिंतन चल रहा है।

शुक्रवार को होगा टीम का ऐलान, रिव्यू बैठक में हुआ फैसला

ऐसे में अब रिपोर्ट आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शुक्रवार को विश्व कप की टीम का ऐलान कर सकती है। पीसीबी ने इस बारे में जारी आधिकारिक बयान में कहा है कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने एक मीटिंग की। जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम, उपकप्तान शादाब खान, हेड कोच मिकी आर्थर, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक, मोहम्मद हफीज मौजूद थे। इस बैठक में टीम के एशिया कप 2023 के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा कि यह बैठक इसलिए की गई ताकि टीम के मुद्दों पर साफगोई से चर्चा का माहौर तैयार हो सके और मुद्दों पर आम सहमति बने। सबको बैठक में शामिल करने का उद्देश्य कमियों की पहचान करना और उनका समाधान ढंढना है।

लाहौर में मुख्य चयनकर्ता इंजमाम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इंजमाम उल हक मेडिकल इमरजेंसी की वजह से इस बैठक में शामिल नहीं हुए। रिव्यू मीटिंग के खत्म होने के बाद जका अशरफ ने बताया कि विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान शुक्रवार सुबह किया जाएगा। मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने अंतिम 15 का चयन कर लिया है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो टीम का ऐलान पाकिस्तानी समयानुसार सुबह 11:15 बजे लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में करेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article