क्रिकेट

PAK vs SA 3rd T20I: बाबर आजम ने जड़ा अर्धशतक, पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मात देकर जीती सीरीज

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को लाहौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में 4 विकेट से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। बाबर आजम का बल्ला टी20 टीम में वापसी के बाद आखिरकार चल निकला और उन्होंने मैच जिताऊ अर्धशतक जड़ा। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

Image

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

Photo : AP

लाहौर: बाबर आजम की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 4 विकेट से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन का स्कोर खड़ा करने दिया। रीजा हेंड्रिक्स ने द. अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान डोनोवन फरेरा ने 29 रन बनाए।

बाबर ने खेली 68 रन की पारी

जीत के लिए मिले 140 रन के लक्ष्य का पाकिस्तानी टीम ने बाबर आजम की 47 गेंद में 68 रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया। उनके अलावा कप्तान सलमान अली आगा ने 33(26) रन बनाए। लक्ष्य के करीब पहुंचकर पाकिस्तान ने कुछ विकेट गंवाए लेकिन अंतत: 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 4 विकेट शेष रहते विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया।

पाकिस्तान ने की खराब शुरुआत

जीत के लिए 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही। सैम अयूब जल्दी आउट हुए, उसके बाद सलमान आगा ने बाबर के साथ साझेदारी कर स्कोर को आगे बढ़ाया। 44 के स्कोर पर फरहान भी आउट हो गए लेकिन बाबर ने पिच पर पैर जमाए और कप्तान सलमान अली आगा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों टीम को 100 रन के पार ले गए।

बाबर ने 29 गेंद में जड़ा अर्धशतक

इसी दौरान बाबर ने अपना अर्धशतक 29 गेंद में 6 चौके 2 छक्के की मदद से पूरा किया। 120 के स्कोर पर सलमान आगा पवेलियन लौट गए। इसके कुछ देर बाबर की पारी की पारी का भी अंत हो गया। उन्होंने 68 रन 47 गेंद में बनाए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने कुछ विकेट और चटकाए लेकिन 19 ओवर में पाकिस्तान ने 6 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया।

20 ओवर में 139 रन बना सका द. अफ्रीका

लाहौर में लगातार दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 34 रन रीजा हेंड्रिक्स ने बनाए, जबकि कॉर्बिन बॉश और कप्तान डोनोवन फरेरा ने 30 और 29 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं फहीम अशरफ और उस्मान तारिक ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज के खाते में एक-एक विकेट गया। पाकिस्तानी गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की वजह से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज 9 विकेट पर 139 रन बना सके।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article