क्रिकेट

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले को करेगा बॉयकॉट

पाकिस्तान की सरकार ने अप्रत्याशित फैसला लेते हुए टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ मुकाबला को बायकॉट करने का फैसला किया है।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए रविवार को ऐलान किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा लेकिन अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में भिड़ंत 15 फरवरी को कोलंबो में होनी है। इस मैच के लिए पाकिस्तान अपनी टीम मैदान पर नहीं उतारेगा।

पाकिस्तान सरकार का यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद आया है, क्योंकि ढाका ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंताएं जताई थीं। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के फैसले का समर्थन किया था। उसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि कहीं पाकिस्तान भी विश्व कप से बाहर होने का फैसला ना कर ले। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पाकिस्तान सरकार ने भारत पाकिस्तान मुकाबले तक अपने बहिष्कार के फैसले को सीमित कर दिया।

Pakistan Govt

पाकिस्तान सरकार का एक्स

टी20 विश्व कप में नहीं होगा भारत पाक मुकाबला

पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी देती है...हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।'

आईसीसी को नहीं मिली है आधिकारिक जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, ICC को इस संबंध में अभी तक PCB की तरफ से कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है। कोई भी कार्रवाई/प्रतिबंध पीसीबी द्वारा आईसीसी को आधिकारिक तौर पर सूचित करने के बाद तय किया जाएगा।

टी20 विश्व कप 2026 में ऐसा है पाकिस्तान का कार्यक्रम

पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ जगह मिली है। पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेलने हैं। पाकिस्तान अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसकी 10 फरवरी को अमेरिका से भिड़ंत होगी। भारत के साथ 15 फरवरी को उसकी भिड़ंत होनी है। इसके बाद पाकिस्तान की टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article