Who Won The Toss Today, PAK vs ZIM, Pakistan vs Zimbabwe 1st ODI Match Toss Live: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (24 नवंबर 2024) को खेला जा रहा है। मैच में पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं। वहीं जिम्बाब्वे की कमान क्रेग इरविन (Craigg Irwin) के हाथों में है।मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के बुलवायो क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में किया जाएगा। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली पाकिस्तान इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से वनडे सीरीज में हराने के बाद इस मैच में उतरेगी और जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रबल दावेदार है। मैच में टॉस खास भूमिका निभाने वाला है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे टॉस टाइम ( PAK vs ZIM 1st ODI Match Toss Time)
- 12:30 PM
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे स्टेडियम (PAK vs ZIM 1st ODI Match Venue)
- क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायो
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे टॉस विजेता का नाम( PAK vs ZIM 1st ODI Toss Winner)
पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
