क्रिकेट

PAK vs ZIM 3rd T20 Highlights: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को थमाई शर्मनाक हार, आखिरी ओवर में जीता मैच

PAK vs ZIM , Zimbabwe vs Pakistan 3rd T20 Highlights: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच अब समाप्त हो गया है। इसे जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने जीत लिया है। आइए जानते हैं मैच का स्कोरकार्ड और कैसा रहा इसका हाल।

Image

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 लाइव स्कोर

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच
  • बुलवायो में खेला जा रहा मुकाबला
  • पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्कोर

PAK vs ZIM , Zimbabwe vs Pakistan 3rd T20 Highlights: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 3 विकेट से मात दे दी है। बुलवायो स्थित क्वींस पार्क में खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा और दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दूसरी पारी में तो हर गेंद पर मैच का समीकरण बदल रहा था लेकिन जिम्बाब्वे ने जीत के करीब पहुंच रही जिम्बाब्वे के सामने हार नहीं मानी और अंतिम ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने 3 मैचों की टी20 सीरीज का 2-1 से अंत किया है हालांकि पाकिस्तान के पास ट्रॉफी रहेगी लेकिन ये हार जरूर चुभने वाली है। इससे पहले पाकिस्तान ने वनडे सीरीज भी 2-1 से जीती थी।

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 लाइव अपडेट्स (PAK vs ZIM 3rd T20 Live Updates)

  • जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को अंतिम ओवर में हराया।
  • जिम्बाब्वे को एक और बड़ा झटका लग गया है। रायन बर्ल रनआउट हो गए हैं।
  • जिम्बाब्वे को चौथा झटका लग गया है। मेदेवरे आउट हो गए हैं।
  • जिम्बाब्वे को तीसरा झटका लग गया है। डियोन मायर्स आउट हो गए हैं।
  • जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका, ब्रायन बैनेट आउट
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए हैं।
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तीसरा झटका लग गया है टीम का स्कोर 30 पार पहुंच गया है।
  • पाकिस्तान को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लग गए हैं। टीम के दोनों ओपनर आउट हो गए हैं।
  • पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ओमेर युसूफ और साहिबजादा फरमान क्रीज पर हैं।
  • जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टिनोटेंडा मापोसा
  • पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): ओमैर यूसुफ, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), तैय्यब ताहिर, कासिम अकरम, अराफात मिन्हास, जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, सुफियान मुकीम
  • पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
  • पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच थोड़ी देर में टॉस

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे हेड टू हेड (PAK vs ZIM 3rd T20 Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 20 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान की टीम को 18 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे टीम को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है। पाकिस्तान की टीम को 5 जीत होम ग्राउंड पर, 12 अवे ग्राउंड पर और एक न्यूट्रल वेन्यू पर जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे को एक जीत होम ग्राउंड पर और एक जीत न्यूट्रल वेन्यू पर जीत मिली है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs ZIM 3rd T20 Squads)

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

आगा सलमान (कप्तान), अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सुफियान मोकिम, तैय्यब ताहिर, उस्मान खान (विकेटकीपर)।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड (Zimbabwe Squads)

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेसली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स , और रिचर्ड नगारवा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article