क्रिकेट

PAK vs ZIM 2nd ODI Live Cricket Score Streaming: जानिए कब, कहां और कितने बजे से देख सकेंगे पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Zimbabwe vs Pakistan 2nd ODI Match Live telecast in India, PAK vs ZIM Live Score Streaming Online: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का मैंच आज (26 नवंबर 2024) को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच मैच
  • वापसी करना चाहेगी पाकिस्तान की टीम
  • यहां देख सकेंगे लाइव

Zimbabwe vs Pakistan 2nd ODI Match Live telecast in India, PAK vs ZIM Live Score Streaming Online: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज (26 नवंबर 2024) को खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में किया जाएगा। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम को पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वे जीत के साथ वापसी करना चाहेंगे। वहीं जिम्बाब्वे की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड

कुल खेले गए मैच - 63

पाक जीता- 54

जिम्बाब्वे की जीत - 6

कोई परिणाम नहीं - 2

टाई - 1

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा (Zimbabwe vs Pakistan 2nd ODI Match Date)

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला मंगलवार (26 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Zimbabwe vs Pakistan 2nd ODI Match Venue)

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बुलवायो स्थित क्विंस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Zimbabwe vs Pakistan 2nd ODI Match Time)

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 1:00 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 1:30 PM बजे होगा।

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Zimbabwe vs Pakistan 2nd ODI Match On Tv)

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का भारत में टीवी पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा।

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Zimbabwe vs Pakistan 2nd ODI Match Live Streaming)

दुर्भाग्य से, भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए जिम्बाब्वे के 2024 के पाकिस्तान दौरे का कोई आधिकारिक सीधा प्रसारण नहीं होगा। हालांकि, भारत में प्रशंसक फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर वनडे मैचों को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article