PAK vs WI 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies vs Pakistan) के बीच आज तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा व फाइनल वनडे मैच खेला जाएगा। ये मैच तरुबा (Tarouba) में आयोजित होगा। इस तीसरे व अंतिम वनडे मैच के बाद ही निर्णय होगा कि कौन इस सीरीज का खिताब जीतेगा, क्योंकि सीरीज का पहला वनडे पाकिस्तान ने जीता, जबकि दूसरा वनडे मेजबान वेस्टइंडीज ने जीतकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया। अब तीसरा वनडे आज तय करेगा कि दोनों टीमों में कौन चैंपियन बनेगा। ये वेस्टइंडीज दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आखिरी मैच भी होगा। तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। आज के मैच में पाकिस्तान वनडे टीम की अगुवाई करेंगे मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) करेंगे। वहीं, वेस्टइंडीज वनडे टीम की कप्तानी शाई होप (Shai Hope) के हाथों में रहेगी।
मेजबान वेस्टइंडीज वनडे टीम और मेहमान पाकिस्तान वनडे टीम के बीच आज होने वाले तीसरे व निर्णायक वनडे मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों के वनडे क्रिकेट इतिहास में आंकड़े अब तक कैसे रहे हैं। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 139 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें आंकड़े कांटे के रहे हैं। वेस्टइंडीज ने 72 वनडे मैचों में पाकिस्तान को मात दी है। जबकि पाकिस्तान ने भी 64 वनडे मुकाबलों में वेस्टइंडीज पर जीत हासिल की है। इसके अलावा दिलचस्प पहलू ये है कि दोनों टीमों के बीच 3 मैच टाई भी रह चुके हैं।
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट (PAK vs WI 3rd ODI Pitch Report)
मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज तीसरे व फाइनल वनडे मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ तरुबा के ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Stadium) में खेलने उतरेगी। इसी मैदान पर मौजूदा सीरीज के पिछले दो मुकाबले भी खेले गए थे। यहां की पिच बल्लेबाजों को रनों का अंबार लगाने का मौका तो देगी लेकिन साथ ही गेंदबाजों का दबदबा भी रहेगा। अब तक पिछले दो वनडे मैचों की चार पारियों में सिर्फ एक पारी ऐसी रही है जिसमें गेंदबाज पूरी टीम को ऑल-आउट करने में सफल रहे हैं, जब पहले वनडे में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को इस मैदान पर 280 रन पर समेटा था और बाद में 48.5 ओवर में 5 विकेट खोते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था। जबकि दूसरे वनडे मैच में तरुबा में बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ और 37-37 ओवर का खेल निर्धारित किया गया। पाकिस्तान की टीम 37 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बना सकी थी। जबकि वेस्टइंडीज ने जवाब में 33.2 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत दर्ज की और सीरीज बराबर कर ली। अगर आज बारिश बाधा नहीं बनती है और पूरा मैच हो पाता है तो यहां 250 से ऊपर का स्कोर बनने के पूरे आसार हैं।
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की वनडे टीमें (West Indies And Pakistan ODI Squads)
पाकिस्तान वनडे टीमः मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम, सलमान आगा, हुसैन तलत, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद हारिस, हसन नवाज, सईम अयूब, मोहम्मद नवाज, सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ।
वेस्टइंडीज वनडे टीमः शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, अमीर जंगू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, एविन लुईस, जेडिया ब्लेड्स और ज्वेल एंड्रयू।
