क्रिकेट

PAK vs SL Asia Cup 2025 Toss Time Live Today: आज का टॉस कौन जीता, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

PAK vs SL Asia Cup 2025 Toss Time Live Today (Tuesday) Pakistan Banam Sri Lanka Aaj Ka Toss kitne Baje hoga, पाकिस्तान वर्सेज श्रीलंका आज का टॉस कौन जीता: एशिया कप 2025 में सुपर 4 के तीसरे मैच में आज (23 सितंबर 2025) को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि इसमें टॉस किसने जीता है।

Image

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टॉस अपडेट

PAK vs SL Asia Cup 2025 Toss Time Live Today (Tuesday) Pakistan Banam Sri Lanka Aaj Ka Toss kitne Baje hoga, पाकिस्तान वर्सेज श्रीलंका आज का टॉस कौन जीता: पाकिस्तान और श्रीलंका आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप के एक बेहद अहम मुकाबले में आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान पहले मैच में भारत से चार विकेट से हार गया था, जबकि श्रीलंका को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। आज का मैच दोनों टीमों के लिए ज़रूरी है क्योंकि हार से फ़ाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

श्रीलंका ने एशिया कप में अच्छा क्रिकेट खेला है और बांग्लादेश से मिली हार टूर्नामेंट में उनकी पहली हार थी। वहीं, पाकिस्तान का प्रदर्शन सामान्य रहा है और उसे भारत से दो मैच हारना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच अब तक का रिकॉर्ड 13-10 का है, लेकिन पाकिस्तान ने 2019 के बाद से श्रीलंका को किसी टी20I मैच में नहीं हराया है और तब से लगातार पांच मैच हारे हैं। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा

कब होगा एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका का सुपर 4 मैच (PAK vs SL Asia Cup 2025 Super 4 Match Date)

एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच मंगलवार, 23 सितंबर को होगा।

कहां होगा एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच (PAK vs SL Asia Cup 2025 Super 4 Match Venue)

एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में होगा।

कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच (PAK vs SL Asia Cup 2025 Match Timing)

एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।

आज का टॉस कौन जीता, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (PAK vs SL Toss Winner)

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article