PAK vs SL Asia Cup 2025 Super 4 Match 2025 Timing Today: एशिया कप 2025 सुपर-4 चरण में लगातार शुरुआती झटकों से जूझ रही पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें अब मंगलवार, 23 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि जीत दर्ज करने वाली टीम ही टूर्नामेंट की दौड़ में बनी रह पाएगी।
पाकिस्तान पर बढ़ता दबाव
पाकिस्तान टीम इस समय मैदान से ज्यादा मैदान के बाहर की समस्याओं से घिरी नजर आ रही है। भारत के खिलाफ रविवार को मिली छह विकेट की करारी हार ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कप्तान सलमान आगा की अगुआई में टीम अब "मस्ट-विन" स्थिति का सामना कर रही है।
श्रीलंका के लिए मिडिल ऑर्डर चिंता का विषय
पिछले सीजन के चैंपियन श्रीलंका ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में उसे बांग्लादेश से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह हार उनकी आठ मैचों की जीत की लय को भी तोड़ गई।मिडिल ऑर्डर की कमजोरी श्रीलंका के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि दासुन शनाका ने बांग्लादेश के खिलाफ पांचवें नंबर पर काउंटर अटैकिंग पारी खेलकर कुछ राहत दी। ओपनर पथुम निशांका, जिन्होंने ग्रुप चरण में लगातार अर्धशतक लगाए थे, खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वहीं, कुसल मेंडिस और कमिल मिशारा की अच्छी लय टीम को स्थिरता दे सकती है।
गेंदबाजी में ताकत दिखा रहा श्रीलंका
तेज गेंदबाज नुवान तुषारा इस समय टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं, वांडिंडु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, कप्तान शनाका और चरिथ असलंका ने भी अलग-अलग मैचों में अहम योगदान दिए हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निशांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, नुवानिडु फर्नांडो, कमिंदु मेंडिस, कमिल मिशारा, दासुन शनाका, वांडिंडु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फैहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम।
कब होगा एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच (SL vs PAK Match Date)
एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच मंगलवार, 23 सितंबर को होगा।
कहां होगा एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच (SL vs PAK Match Venue)
एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम अबू धाबी में होगा।
कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच (SL vs PAK Match Timing)
एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।
