क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta PAK vs NZ ODI: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

PAK vs NZ 1st ODI Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Mohammed Rizwan vs Mitchell Santner: पाकिस्तान न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली ट्राई सीरीज के पहले मैच का आयोजन आज (8 फरवरी 2025) को किया जा रहा है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगे। आइए जानते हैं कि इस मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Image

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे टॉस अपडेट (फोटो -ICC/PCB)

Who won the toss today Pakistan National cricket team vs New Zealand cricket team 1st ODI: पाकिस्तान 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले त्रिकोणीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। तीनों टीमें 14 फरवरी को खेले जाने वाले फाइनल से पहले कई मैच खेलेंगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शनिवार (8 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहला मैच खेलेंगे।मिचेल सेंटनर को न्यूजीलैंड का पूर्णकालिक व्हाइट-बॉल कप्तान बनाया गया है और आईसीसी इवेंट से पहले यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण श्रृंखला है। न्यूजीलैंड की टीम में टॉम लैथम, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

मोहम्मद रिजवान मेन इन ग्रीन की अगुआई करेंगे। फखर जमान, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और फहीम अशरफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्यों में शामिल हैं। टखने की चोट के कारण सैम अयूब को टीम में शामिल नहीं किया गया। आइए जानते हैं कि मैच में टॉस किसके पक्ष में गिरा है।

मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टॉस टाइम (Pakistan vs New Zealand 1st ODI Match Toss Time)

- 2:00 PM

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला कहां खेला जाएगा (Pakistan vs New Zealand ODI Match Venue)

- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 1st वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Pakistan vs New Zealand 1st ODI Match On Tv)

- टीवी पर इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 1st वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Pakistan vs New Zealand 1st ODI Match Live Streaming)

- लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप पर की जाएगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (PAK vs NZ 1st ODI Playing XI)

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, सलमान आगा, तैयब ताहिर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 (संभावित): विल यंग/डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article