क्रिकेट

PAK vs NZ 1st T20 Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला

Pakistan vs New Zealand 1st T20 Match Live Streaming: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (16 फरवरी 2025) को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि मैच को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

जानिए कब और कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

Pakistan vs New Zealand 1st T20 Match Live Streaming: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। न्यूजीलैंड की टीम नए कप्तान माइकल ब्रेसबेल की कप्तानी में उतरेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम भी नए कप्तान सलमान आगा की कप्तानी में उतरेगी। न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सेंटनर सहित कई सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं हैं, जबकि पाकिस्तान की टीम में भी मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम भी टीम में नहीं हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी की बात करें तो न्यूजीलैंड ने महामुकाबले के ओपनिंग मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान के पास न्यूजीलैंड से हार का हिसाब चुकता करने का अच्छा मौका है।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand T20 Squad)

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैकरी फॉल्क्स (गेम 4 और 5), मिशेल हे, मैट हेनरी (गेम 4 और 5), काइल जैमीसन (गेम 1, 2 और 3), डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, विल ओ'रूर्के (गेम 1, 2 और 3), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan T20 Squad)

सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम और उस्मान खान।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा (Pakistan vs New Zealand 1st 20 Match Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला रविवार (16 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Pakistan vs New Zealand 1st 20 Match Venue)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल (Hagley Oval, Christchurch) में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Pakistan vs New Zealand 1st 20 Match Time)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Pakistan vs New Zealand 1st 20 Match On Tv)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Pakistan vs New Zealand 1st 20 Match Live Streaming)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article