क्रिकेट

PAK Vs NZ 1st T20 Match Venue, Live streaming Date: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड 1st टी20 मैच डेट टाइम, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग, वेन्यू, टीम स्क्वॉड से जुड़ी सभी जानकरी यहां देखें

PAK vs NZ 1st T20 Match Date Time, Pakistan Vs New Zealand T20 Series Live Score streaming, Match Timing, Venue, Team Squad Players List: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से जुड़ी जानकारी यहां देखें।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

PAK vs NZ 1st T20 Match Date Time, Live Score Streaming, Match Venue Details: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच खत्म हो चुका है। अब सभी टीमें अलग-अलग सीरीज खेलने उतरेंगी। इस दौरान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 का रोमांच शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (16 मार्च 2025) को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम एक बार फिर नए कप्तान के साथ उतरेगी। इस दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम खेलते नजर नहीं आएंगे।

इस सीरीज से पहले दोनों टीमों का सामना चैम्पियंस ट्रॉफर 2025 के ओपनिंग मुकाबले में हुई थी। कराची में खेलने गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पाकिस्तान को 28 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से पटखनी दी थी। इससे पहले भी ट्राई नेशन सीरीज में भी न्यूजीलैंड़ ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया था।

कब खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच (PAK vs NZ 1st T20 Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 16 मार्च को खेला जाएगा।

कहां देखें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs NZ 1st T20 Live Streaming)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।

कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs NZ 1st T20 Live Streaming)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले मैच का लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समयनुसार सुबह 6:45 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले होगा।

कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच (PAK vs NZ 1st T20 Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल (Pakistan and New Zealand T20 Match Schedule)

तारीख मैचवेन्यूसमय
16 मार्च 2025 पहला टी20हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च 6:45 AM
18 मार्च 2025 दूसरा टी20 यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन 6:45 AM
21 मार्च 2025 तीसरा टी20 ईडन पार्क, ऑकलैंड 11:45 AM
23 मार्च 2025 चौथा टी20 बे ओवल, माउंट माउंगानुई 11:45 AM
26 मार्च 2025 पांचवां टी20 स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन 11:45 AM

पाकिस्तान का टी20 स्क्वॉड (Pakistan T20 Squad Against New Zealand)

सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम और उस्मान खान।

न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वॉड (New Zealand T20 Squad Against Pakistan)

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, विल ओ'रुरके, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article