Pakistan Banaam Ireland 2nd T20 LIVE TV Telecast Channel in India: पहला टी20 मैच पांच विकेट से हारने के बाद पाकिस्तान आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वापसी करना चाहेगा। सीरीज का दूसरा मैच आज डबलिन में खेला जाएगा।पहले गेम में, बाबर आजम एंड कंपनी ने पहले बल्लेबाजी की और सैम अयूब की 29 गेंदों में 45 रन और कप्तान की 57 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। मध्यक्रम के बाकी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इफ्तिखार अहमद की 15 गेंदों में नाबाद 37 रनों की बदौलत पाकिस्तान अच्छे लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रहा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने कप्तान पॉल स्टर्लिंग को काफी पहले ही खो दिया। लेकिन सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बिलबर्नी ने 55 गेंद में 77 रन की पारी खेलकर यह सुनिश्चित किया कि विकेट गिरने के बावजूद आयरलैंड मजबूत स्थिति में बना रहे। बाद में हैरी ट्रेक्टर और एंड्रयू बालबर्नी ने शानदार पारी खेली और एक गेंद रहते आयरलैंड को जीत दिला दी। ऐसे में पाकिस्तान अब बराबरी के इरादे से उतरेगी। वहीं दूसरी ओर आयरलैंड पहली सीरीज जीतना चाहेगी।
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच कब है? (PAK vs IRE 2nd T20 Date and Time)
आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच 12 मई, रविवार को शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच कहां खेला जा रहा है? ( PAK vs IRE 2nd T20 Venue)
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच डबलिन के क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है।
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव (PAK vs IRE 2nd T20 Live Telecast in India)
भारत में आयरलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का कोई टीवी प्रसारण नहीं होगा।
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच भारत में मोबाइल पर कैसे देखें लाइव (PAK vs IRE 2nd T20 Live Streaming in India)
भारत में आयरलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का कोई टीवी प्रसारण नहीं होगा. लेकिन भारत में प्रशंसक पास के साथ फैनकोड ऐप पर गेम की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs IRE Squad)
आयरलैंड क्रिकेट टीमः पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
पाकिस्तान क्रिकेट टीमः बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी और उस्मान खान।
