CSK vs RR Highlights: करो या मरो मैच में चेन्नई ने राजस्थान को पटखनी देकर प्लेऑफ की उम्मीदों में फूंकी जान
CSK vs RR Highlights: करो या मरो मैच में चेन्नई ने राजस्थान को पटखनी देकर प्लेऑफ की उम्मीदों में फूंकी जान
इससे पहले तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह (26 रन देकर तीन विकेट) के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की अनुशासित गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स की टीम रविवार को यहां धीमी पिच पर पांच विकेट पर 141 रन का स्कोर ही बना सकी।
राजस्थान की ओर से रियान पराग ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। पराग के अलावा ध्रुव जुरेल ने 28 और जायसवाल ने 24 रन की पारी खेली। चेन्नई की ओर से सिमरनजीत सिंह ने 3 और तुषार देशपांडे ने 2 विकेट चटकाए।
CSK vs RR Dream11 Today Match | CSK vs RR Pitch Report in Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन- रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महीश तीक्ष्णा
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स https://www.timesnowhindi.com/ पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
