क्रिकेट

PAK vs BAN: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश की टीम कब होगी पाकिस्तान के लिए रवाना, जान लीजिए तारीख सहित पूरा शेड्यूल

PAK vs BAN, Pakistan vs Bangladesh Two Test Match Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश की बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 21 जुलाई से होगा। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम कब रवाना होगी। जानिए सीरीज का पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा।

Image

प्रैक्टिस करते बांग्लादेश के खिलाड़ी। (फोटो- Bangladesh Cricket X)

Photo : Twitter

PAK vs BAN, Pakistan vs Bangladesh Two Test Match Series: राजनीतिक उथल-पुथल बांग्लादेश की क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर जाएगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 21 अगस्त से शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 अगस्त से खेला जाएगा। ईएसपीएन क्रिकइन्फ्रो की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम तय समय से चार दिन पहले पाकिस्तान पहुंच जाएगी। राजनितिक उथल-पुथल के चलते बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों की तैयारियां बाधित हुई है। लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ी पिछले तीन दिनों से कोच शोहेल इस्लाम के नेतृत्व में शेरे बांग्ला स्टेडियम में व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर ने एक बयान में कहा कि खेल सिर्फ जीतना और हारना नहीं है, यह भाईचारा भी है। आगे उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि लाहौर में अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका देंगे। वहीं, बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि हम बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में अतिरिक्त प्रशिक्षण का अवसर देने के लिए पीसीबी को धन्यवाद देते हैं। इससे खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुकूल होने और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

पाकिस्तान और बांग्लादेश बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 21 अगस्त से शुरू होगा, जो 25 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद खिलाड़ियों को पांच दिन का आराम दिया जाएगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 30 अगस्त से शुरू होगा, जो 3 सितंबर तक चलेगा। सीरीज का पहला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में मुकाबना खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article