क्रिकेट

Orange, Purple Cap IPL Point Table Updated:आईपीएल 2024 के 33वें मैच में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स की भिड़ंत के बाद देखें लेटेस्ट ऑरेंज, पर्पल, पॉइंट टेबल के अपडेट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 19, 2024, 04:28 PM IST

Orange, Purple Cap, IPL Point Table Updates:आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर आशुतोष शर्मा की 28 गेंद में 61 रन की आतिशी पारी खेलने के बावजूद 9 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जानिए इस मैच के बाद अंक तालिका का कैसा है हाल। ऑरेंज कैप की रेस में कौन सा प्लेयर निकला आगे और किसके सिर पर सजी है पर्पल कैप?

Image

रोहित शर्मा आईपीएल 2024 ऑरेज कैप (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रनों की रेस में तीसरे पायदान पर पहुंचे रोहित शर्मा
  • जसप्रीत बुमराह विकेटों के मामले में पहुंचे टॉप पर
  • पंजाब किंग्स को हुआ मुंबई के खिलाफ हार से प्वाइंट्स टेबल में नुकसान

Orange, Purple Cap, IPL Point Table Updates:आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियन्स के बीच मोहाली के मुल्लांपुर में कांटे की टक्कर हुई। मैच में जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने महज 14 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में एक बार फिर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने आतिशी पारियां खेलकर पंजाब किंग्स को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया। लेकिन टीम एक बार फिर दुर्भाग्यशाली रही और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 9 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद पर 61 रन की अतिशी पारी खेली। लेकिन उनके आउट होते ही पंजाब की जीत की संभावनाएं धूमिल हो गईं। आखिरी ओवर में जीत के लिए उसे 12 रन बनाने थे लेकिन मुंबई की टीम ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

मुंबई-पंजाब की भिड़ंत के बाद प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल (IPL 2024 POINTS Table after Punjab Mumbai Match)

पंजाब किंग्स की टीम मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स की टीम 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के साथ आठवें और मुंबई इंडियन्स इसी आंकड़े के साथ नौवें पायदान पर थी। लेकिन गुरुवार को मुंबई इंडियन्स को पंजाब के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद दो अंक तो मिले साथ ही नेट रन रेट में मामूली सुधार हुआ। मुंबई जीत के बाद 6 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स पांचवीं हार के बाद -0.251 के नेट रन रेट के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की टीम 7 मैच में एक जीत और 6 हार के साथ अंक तालिका में आखिरी यानी दसवें पायदान पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स का पहले पायदान पर 7 मैच में 6 जीत के साथ कब्जा है। वहीं केकेआर( 6 मैच में 4 जीत)दूसरे,सीएसके (6 मैच में 4 जीत) सनराइजर्स हैदराबाद(6 मैच में 4 जीत) के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। केकेआर का नेट रन रेट 1.399, चेन्नई का 0.726 और हैदराबाद का 0.502 है।

IPL 2024 Points Table after PBKS vs MI Clash (आईपीएल 2024 की ताजा अंक तालिका)

00
क्रमांकटीममैचजीतहारटाई/रद्दनेट रन रेटप्वाइंट्स
1राजस्थान रॉयल्स (RR)070601000.67712
2कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR)060402001.39908
3चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)060402000.72608
4सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)060403000.50208
5लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)060303000.03806
6दिल्ली कैपिटल्स (DC)07030400-0.07406
7मुंबई इंडियंस (MI)070304

-0.133068गुजरात टाइटंस (GT)07030400-1.303069पंजाब किंग्स (PBKS)07020500-0.2510410रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु (RCB)07010400-1.18502

विराट का ऑरेंज कैप पर कब्जा बरकरार, तीसरे स्थान पर पहुंचे रोहित (Orange Cap 2024)

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में विराट कोहली 7 मैच में 361 रन के साथ पहले पायदान पर चल रहे हैं। रियान पराग 318 रन के साथ दूसरे पायदान पर हैं। रोहित शर्मा 25 गेंद में 36 रन की पारी खेलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के खाते में अब 7 मैच की 7 पारियों में 297 रन दर्ज हो गए हैं। वहीं सुनील नरेन 6 मैच में 276 रन के साथ चौथे और संजू सैमसन 7 मैच में 276 रन के साथ पांचवें स्थान पर रनों की रेस में चल रहे हैं।

रनों की रेस में विराट का दबदबा बरकरार (IPL 2024 Purple Cap)

क्रमांकप्लेयरपारीरन
1विराट कोहली7361
2रियान पराग7307
3रोहित शर्मा7297
4सुनील नरेन6276
5संजू सैमसन7276

विकेटों की रेस में टॉप पर पहुंचे बुमराह (Purple Cap 2024)

पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 रन देकर 3 विकेट झटकने के बाद जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़कर पहले पायदान पर पहुंच गए है। बुमराह के खाते में 7 मैच में 13 विकेट हो गए हैं। वहीं चहल 7 मैच में 12 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हो गए हैं। तीन विकेट पंजाब के खिलाफ झटकने के बाद गेराल्ड कोएत्जी भी 7 मैच में 12 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर विकेटों की रेस में पहुंच गए हैं। वहीं खलील अहमद 7 मैच में 10 और कगिसो रबाडा( 7 मैच में 10) पांचवें पायदान पर काबिज हैं।

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ीयुजवेंद्र चहल
क्रमांकखिलाड़ीमैचविकेट
1जसप्रीत बुमराह0713
2

07

123गेराल्ड कोएत्जी07

124मुस्तफिजुर रहमान

05

105सैम कुरेन07

10नोट: ये अपडेट पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए सीजन के 33वें मुकाबले के बाद के हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article