क्रिकेट

ENG vs NZ: वापसी हो तो ऐसी, दो साल बाद लौटे और पहला ही ओवर मेडन देकर झटके 3 विकेट

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। पहले ही दिन इस मुकाबले में 16 विकेट गिरे। तेज गेंदबाज रॉबिन्सन ने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके।

Image

ओली रॉबिन्सन (साभार-X)

ENG vs NZ: क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में वापसी करना आसान नहीं होता है, लेकिन अगर बात रेड बॉल क्रिकेट की हो तो इसे और भी मुश्किल माना जाता है, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने बताया कि सही मायने में वापसी क्या होती है? लॉर्ड्स में खेले जा रहे है पहले टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे। इंग्लैंड को 140 पर ऑलआउट करने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 61 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए।

ओली रॉबिनसन की दमदार वापसी

140 रन पर आउट होने के बाद इंग्लैंड को अपने गेंदबाजों से मुंहतोड़ जवाब की दरकार थी, जिसकी जिम्मेदारी उठाई दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले ओली रॉबिन्सन ने, उन्होंने अपना पहला ही ओवर ना केवल मेडन डाला बल्कि इस ओवर में न्यूजीलैंड के 3 बल्लेबाजों को चलता कर दिया। रॉबिनसन ने पारी के दूसरे ओवर की तीसरी, पांचवी और छठी गेंद पर विकेट झटका। उन्होंने पहले डेवन कॉन्वे को फिर केन विलियमसन को और फिर ओवर के आखिरी गेंद पर उन्होंने रचिन रवींद्र को आउट कर न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर की कमर ही तोड़ दी। रॉबिनसन ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट लेकर अपने स्पेल को खत्म किया। उन्होंने 6 ओवर में 3 मेडन देकर केवल 10 रन दिए और 4 विकेट चटकाए। रॉबिनसन के अलावा गस एटकिंसन और जोश टंग ने 1-1 विकेट चटकाए।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसके गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही ठहराते हुए इंग्लैंड के शुरुआती 5 विकेट केवल 55 रन के स्कोर पर हासिल कर लिए थे। नतीजा पूरी इंग्लैंड टीम 140 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। बैजबॉल का यह पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड है। इंग्लैंड की ओर से 56 रन की पारी हैरी ब्रूक ने खेली। ब्रूक के अलावा कोई भी बल्लेबाज दम नहीं दिखा पाया। इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। काइल जैमिसन ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए जबकि नाथन स्मिथ ने 3 और विलियम ओ'रूर्के ने दो विकेट चटकाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article