क्रिकेट

ODI World Cup Final Flashback: ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने अकेले उड़ाए थे टीम इंडिया के परखच्चे, टूट गया था सुनहरा सपना

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 18, 2023, 06:50 AM IST

ODI World Cup Final Flashback: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में मेजबान भारत का सामना पांच बार की चैम्पियन से होगा। दोनों टीमें 20 साल बार फिर एक बार आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में किसका प्रदर्शन सबसे बेस्ट रहा था।

Image

ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम। (फोटाे- ICC)

ODI World Cup Final Flashback: क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अब अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में मेजबान भारत का सामना पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि दोनों टीमें 20 साल बाद उसी मंच पर एकबार फिर भिड़ने को तैयार है। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें 2003 वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हुई थी, जिसमें टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी थी। आइए जानते हैं कि 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में कैसा रहा था खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

टीम इंडिया ने जीता था टॉस

जोहान्सबर्ग में खेले गए 2003 वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर खड़ा किया और उस विशाल लक्ष्य को हासिल करने में टीम इंडिया असफल रही थी।

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया था विशाल स्कोर

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छी शुरुआत की थी। एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन ओपनिंग करने उतरे थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की थी। टीम का पहला विकेट 13.6 ओवर में एडम गिलक्रिस्ट का गिरा था। गिलक्रिस्ट ने 48 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए थे। वहीं, मैथ्यू हेडन बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वे 5 चौके की मदद से 37 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद कप्तान रिकी पोंटिंग ने कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 115.70 की स्ट्राइक रेट से 121 गेंदों पर 4 चौके और 8 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 140 रन बनाए थे। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेमियन मार्टिन ने भी नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 84 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 88 रन बनाए थे। चार खिलाड़ियों के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मदद से ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 360 रन का लक्ष्य दिया था। भारत ने आठ गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन सिर्फ एक गेंदबाज हरभजन सिंह दो विकेट लेने में सफल रहे थे।

234 रन पर ढेर हो गई थी टीम इंडिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम को 5 रन के अंदर पहला झटका लगा था। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। वीरेंद्र सहवाग ने सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 101.23 की स्ट्राइक रेट से 81 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 82 रन बनाए थे। वहीं, रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 57 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 47 रन बनाए थे। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए थे। वहीं, कप्तान सौरव गांगुली भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वे 25 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए थे। टीम के छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं सके थे। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। भारतीय टीम 39. 2 ओवर में 234 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article