क्रिकेट

ICC ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 के आयोजन की सामने आई तारीख, आधिकारिक ऐलान बाकी

दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की साझा मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन की तारीख पर सहमति अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बन गई जानिए कब होगा टूर्नामेंट का आयोजन?

Image

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (फोटो क्रेडिट AI Generated Image)

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की साझा मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन की तारीख पर सहमति अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बन गई। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप का आयोजन 4 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच होगा। जुलाई में एडिनबर्ग में आयोजित होने वाली आईसीसी की सालाना बैठक में इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 वनडे विश्व कप से सबसे ज्यादा मैचों की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के करने की संभावना है। माना जा रहा है कि 54 मैचों में तकरीबन 41 मैच दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर खेले जाएंगे। 41 मैचों का आयोजन 8 वेन्यू पर होगा। वहीं जिंबाब्वे के तीन वेन्यू पर 8 से 10 मैच और नामीबिया में तीन मैच खेले जाएंगे। जिंबाब्वे में विक्टोरिया फॉल्स, हरारे स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो में मैचों का आयोजन होगा।

दक्षिण अफ्रीका में खेले जाएंगे सबसे ज्यादा मैच

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में ज़्यादातर मैच होने की संभावना है; 54 में से कम से कम 41 मैच आठ वेन्यू पर खेले जाएंगे। ज़िम्बाब्वे में तीन वेन्यू पर आठ से दस मैच होने की उम्मीद है, जिनमें विक्टोरिया फॉल्स, हरारे स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो का क्वींस शामिल हैं।

24 साल बाद वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा दक्षिण अफ्रीका

साल 2003 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीफा में होने जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने साल 2007 में पहले टी20 विश्व कप, साल 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2023 में विमेंस टी20 विश्व कप की मेजबानी की थी। जिंबाब्वे और नामीबिया ने इस साल की शुरुआत में साझा रूप से अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। ऐसे में तीनों ही देशों को आईसीसी टूर्नामेंट्स की मेजबानी का अच्छा खासा अनुभव है।

2027 के वनडे विश्व कप में 14 टीमें लेंगी भाग

2027 के वनडे विश्व कप में 14 टीमें भाग लेंगे। इससे पहले आयोजित दो संस्करण में 10-10 टीमों ने शिरकत की थी। इस बार 14 टीमों को सात-सात टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें सुपर-6 राउंड में पहुंचेंगी। दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे की टीमें आईसीसी की फुल मेंबर होने की वजह से बतौर मेजबान टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लेंगी, वहीं नामीबिया की टीम को इसके लिए क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आईसीसी सालाना बैठक में लगेगी मुहर

2027 ओडीआई वर्ल्ड कप 2027-2031 के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) के तहत पहला आईसीसी इवेंट भी होगा जिसमें द्विपक्षीय इंटरनेशनल मैचों की रूपरेखा तय की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, एफटीपी पर चर्चा चल रही है, जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के स्ट्रक्चर और इसके संभावित विस्तार पर चर्चा चल रही है। सभी 12 पूर्ण सदस्य देशों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल किए जाने और एकमात्र टेस्ट मैच को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल किए जाने पर अंतिम फैसला इस साल के आखिर में हांगकांग में होने वाली आईसीसी की बैठक में होने की उम्मीद है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article