क्रिकेट

NZ vs SL: आखिरी ओवर के रोमांच में 2 विकेट से जीता न्यूजीलैंड, विलियमसन बने हीरो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 13, 2023, 12:53 PM IST

NZ vs SL:हेगले ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका की टीम को 2 विकेट से हरा दिया है। चौथी पारी में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 286 रन चाहिए थे जो उसने 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केन विलियमसन ने नाबाद 121 रन की पारी खेली।

Image

केन विलियमसन, न्यूजीलैंड

Photo : Twitter

हेगले ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी ओवर के रोमांच में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया है। 5वें दिन बारिश से बाधित मैच में न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य था, जो उसने 8 विकेट के नुकसान पर केन विलियमसन की नाबाद 121 रन की मैराथन पारी के दम पर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

बहुत कम ऐसा होता है कि टेस्ट मैच का रिजल्ट आखिरी ओवर तक डिसाइन न हो, लेकिन हेगले ओवल में यही हुआ। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, जो न्यूजीलैंड की टीम ने बना लिए।

लंबे वक्त तक याद रहेगा मुकाबला

बारिश के कारण 5वें दिन 37 ओवर का खेल नहीं हो सका, बावजूद इसके न्यूजीलैंड की टीम ने हार नहीं मानी और 53 ओवर में तेज बल्लेबाजी करते हुए जरूरी 257 रन हासिल कर लिए। न्यूजीलैंड की तरफ से जीत के हीरो रहे केन विलियमसन और डेरिल मिचेल जिन्होंने चौथे विकेट के लिए 142 रन जोड़े। मिचेल ने 81 रन की पारी खेली।

दोनों पारियों में चमके डेरिल मिचेल

डेरिल मिचेल ने पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेल कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला था। दूसरी पारी में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। जब टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स के रूप में न्यूजीलैंड को 2 झटके लगे तो मिचेल ने विलियमसन के साथ 142 रन की साझेदारी की और 81 रन बनाए।

NZ vs SL मैच का संक्षिप्त स्कोर- श्रीलंका पहली पारी 355/10, दूसरी पारी- 302/10

न्यूजीलैंड पहली पारी 373/10, दूसरी पारी- 286/8

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article