क्रिकेट

NZ vs SL 1st Test Day 2: श्रीलंका ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में मचाया धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 11:58 AM IST

NZ vs SL 1st Test Day 2: हेगले ओवल के मैदान पर खेले जा रहे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 162 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं।

Image

डेवॉन कॉन्वे

Photo : Twitter

NZ vs SL 1st Test Day 2: हेगले ओवल में खेले जा रहे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने मैच में अपना शिकंजा कस लिया है। श्रीलंका ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में धमाल कर टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है। अगर श्रीलंका की टीम यहां जीत दर्ज कर लेती है तो भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइल में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी।

पहली पारी के 355 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 162 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं और वह अब भी श्रीलंका के स्कोर से 193 रन पीछे है।

न्यूजीलैंड की तरफ से डेवॉन कॉन्वे और टॉम लेथम ने पहले विकेट के लिए 67 रन की अच्छी शुरुआत दी थी। लेकिन उसके बाद असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा की धारदार गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को एक के बाद एक 5 झटके। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लैथम ने सर्वाधिक 67 रन बनाए।

श्रीलंका की पारी 355 पर सिमटी

इससे पहले श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल 5 विकेट के नुकसान पर 305 रन के आगे से खेलना शुरू किया। लेकिन पहला सेशन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के नाम रहा। कप्तान टिम साउथी (64 रन पर पांच विकेट) और मैट हेनरी (80 रन पर चार विकेट) ने मिलकर नौ विकेट चटकाए और श्रीलंका की पहली पारी 355 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने 87 और दिमुथ करुणारत्ने ने 50 रन की पारी खेली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!