क्रिकेट

NZ vs SL 1st T20 Live Streaming: कब और कहां देखें न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला

NZ vs SL 1st T20 Live Streaming: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला बे ओवल माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

न्यूजीलैंड और श्रीलंका टी20 लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-Blackcap X)

NZ vs SL 1st T20 Live Streaming: श्रीलंका टीम 3 मैच की टी20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। पहले 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत शनिवार 28 दिसंबर से होने जा रही है। पहला मुकाबला बे ओवल माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। यह न्यूजीलैंड का सबसे छोटा मैदान है और फैंस को यहां चौके-छक्कों की बारश देखने को मिल सकती है। न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर के पास है जबकि श्रीलंका का नेतृत्व चरिथ असलांका कर रहे हैं।

हेड टू हेड में श्रीलंका

हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो श्रींलका का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीम अब तक 6 टी20 मुकाबला खेल चुकी है जिसमें से 5 में बाजी श्रीलंका के हाथ लगी है और केवल एक मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता है। लेकिन यहां परिस्थितियां श्रीलंका के लिए आसान नहीं रहने वाली है और निश्चिततौर पर न्यूजीलैंड को होम एडवांटेज मिलेगा। यदि आप भी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली इस टी20 मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो पहले इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा (New Zealand vs Sri Lanka 1st T20 Match Date)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला शनिवार (28 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (New Zealand vs Sri Lanka 1st T20 Match Venue)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला बे ओवल माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (New Zealand vs Sri Lanka 1st T20 Match Time)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 11.45 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (New Zealand vs Sri Lanka 1st T20 Match On Tv)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (New Zealand vs Sri Lanka 1st T20 Match Live Streaming)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article