क्रिकेट

NZ vs SA Live Streaming: कब और कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

NZ vs SA Live Streaming: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला हैमिल्टन सेडन पार्क में खेला जाएगा। फिलहाल पहला मुकाबला जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।

Image

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (साभार-X)

NZ vs SA Live Streaming: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले मुकाबले में उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड टीम को 7 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 91 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

न्यूजीलैंड को करनी होगी वापसी

पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जिस तरह का निराशाजनक प्रदर्शन किया था, उसमें उनको सुधार लाना होगा। न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर पाए थे। जिमी नीशम ने सर्वाधिक 26 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार काम किया था। अगर आप दूसरे मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम चीजें जान लें।

कब होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (NZ vs SA 2nd T20 Match Date)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 17 मार्च, मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (NZ vs SA 2nd T20 Match Venue )

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हैमिल्टन सेडन पार्क में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (NZ vs SA 2nd T20 Match Timing)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 11.45 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 11.15 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (NZ vs SA 2nd T20 Match On TV)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर देखा जा सकता है।

कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (NZ vs SA 2nd T20 Match Live Streaming)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- डेवन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फोक्स, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, टोनी डी जॉर्ज, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article