क्रिकेट

NZ vs PAK 2nd T20 Pitch Report: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

NZ vs PAK 2nd T20 Pitch Report In Hindi: मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच मंगलवार को खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 6:45 पर शुरू हो जाएगा। दूसरा टी20 डुनेडिन के मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने मेहमानों पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। यहां हम जानेंगे दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान के खास आंकड़े।

Image

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज
  • न्यूजीलैंड-पाकिस्तान दूसरा टी20 मैच मंगलवार को होगा
  • सीरीज का दूसरा टी20 मैच डुनेडिन में खेला जाएगा

NZ vs PAK 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: पाकिस्तान और मेजबान न्यूजीलैंड टी20 टीम के बीच (New Zealand vs Pakistan) मंगलवार को पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आयोजित होने जा रहा है। दूसरा टी20 मुकाबला डुनेडिन (Dunedin) में खेला जाएगा। इससे पहले, सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से असफल होती नजर आई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वे सिर्फ 91 रन पर सिमट गए थे। जवाब में मेजबान कीवी टीम ने 61 गेंदों के अंदर सिर्फ एक विकेट खोते हुए टारगेट हासिल किया और सीरीज का आगाज बड़ी जीत के साथ किया। अब दूसरा टी20 मैच मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे शुरू होगा। इस सीरीज में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कमान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के हाथों में है। जबकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मैच से पहले एक नजर डाल लेते हैं इन दोनों टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने के आंकड़ों पर। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 23 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि 20 मैचों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को मात देने में सफलता हासिल की है। अगर न्यूजीलैंड की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों के आंकड़ों को देखें तो अब तक न्यूजीलैंड में इनके बीच 21 टी20 हो चुके हैं, जिसमें 13 मैचों में मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान टी20 टीम सिर्फ 8 मैचों में विजयी रह पाई है।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (NZ vs PAK 2nd T20 Pitch Report)

इस 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल (University Oval) मैदान पर खेला जाना है। इस ग्राउंड पर आज तक सिर्फ 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेले गए हैं। यहां की पिच एक औसत पिच है जिस पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों को बराबर फायदा मिलने की उम्मीद है। इस मैदान का सर्वाधिक टी20 स्कोर 7 विकेट पर 224 रन है, जो न्यूजीलैंड ने पिछले साल जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ ही बनाया था। वहीं यहां का न्यूनतम टी20 स्कोर 141 रन है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे खास जीत न्यूजीलैंड ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ की थी, जब मेजबान टीम ने सिर्फ 1 विकेट गंवाते हुए 146 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था। डुनेडिन के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 195 रन है। न्यूजीलैंड की कई अन्य पिचों की तरह यहां भी बल्लेबाजों के अलावा तेज गेंदबाजों का दबदबा साफ देखा जा सकेगा। पिच में उछाल भी होगा और रफ्तार भी देखने को मिलेगी। यहां अब तक न्यूजीलैंड ने एक भी टी20 मैच नहीं गंवाया है। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमीसन (Kyle Jamieson), जेकब डफी (Jacob Duffy) और मार्क चैपमैन (Mark Chapman) पर फैंस की नजरें टिकी रहेंगी। वहीं पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सलमान के अलावा शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi), अबरार अहमद (Abrar Ahmed) और खुशदिल शाह (Khushdil Shah) से उनके फैंस को उम्मीदें रहेंगी।

डुनेडिन में अब तक खेले गए 3 टी20 मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Last 3 T20I Matches Results And Scorecards At Dunedin)

मैच की तारीख दोनों टीमें स्कोरकार्ड मुकाबले का नतीजा
25 फरवरी 2021न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड- 219/7, ऑस्ट्रेलिया- 215/8न्यूजीलैंड 4 रन से जीता
5 अप्रैल 2023न्यूजीलैंड-श्रीलंकाश्रीलंका- 141, न्यूजीलैंड- 146/1 (14.4 ओवर)न्यूजीलैंड विकेट से जीता
17 जनवरी 2024न्यूजीलैंड-पाकिस्तानन्यूजीलैंड- 224/7, पाकिस्तान- 179/7न्यूजीलैंड 45 रन से जीता

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें (Pakistan And New Zealand T20 Squads)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमः माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स (गेम 4 और 5), मिशेल हे, मैट हेनरी (गेम 4 और 5), काइल जैमीसन (गेम 1, 2 और 3), डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, विल ओ'रूर्के (गेम 1, 2 और 3), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, फिन एलन, मार्क चैपमैन और जैकब डफी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीमः सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम, उस्मान खान, खुशदिल शाह और मोहम्मद अब्बास अफरीदी।

डुनेडिन में कैसा रहेगा मौसम (Dunedin Weather Forecast)

मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम और मेजबान न्यूजीलैंड की टीम के बीच दूसरा टी20 मैच डुनेडिन में होने वाला है, तो यहां के मौसम पर भी एक नजर डाल लेते हैं। मंगलवार को मैच के दिन डुनेडिन में बारिश की संभावना है। फिलहाल 45 फीसदी बारिश का अनुमान है। इससे मैच बेशक प्रभावित होता नजर आ सकता है। यहां उमस भी बहुत रहने वाली है। मौसम काफी ठंडा रहेगा। डुनेडिन में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article