क्रिकेट

NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को थमाई शर्मनाक हार

New Zealand vs Afghanistan Highlights: अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर कर दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड को एकतरफा तरीके से मात दे दी है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 159 रन बनाए। वहीं 160 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम बिखर गई और केवल 75 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

Image

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (फोटो- ap)

New Zealand vs Afghanistan Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 75 रनों से मात दे दी है। ये अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2024 की लगातार दूसरी जीत है। वे अंक तालिका में भी टॉप पर पहुंच गए हैं। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने गुरबाज की शानदार पारी की बदौलत 159 रन बनाए। वहीं 160 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम बिखर गई और केवल 75 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। ये न्यूजीलैंड की अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी हार है। मैच में अफगानिस्तान की जीत के हीरो बल्लेबाजी से रहमानुल्लाह गुरबाज रहे। वहीं गेंदबाजी में फजल फारुखी और राशिद खान ने टीम को जीत दिलाई।

मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि ये उन्हीं पर भारी पड़ गया। अफगानिस्तान के लिए ओपनिंग करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया और न्यूजीलैंड को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। टीम को पहला झटका 15वें ओवर में इब्राहिम जादरान के रुप में मिला। हालांकि इसके बावजूद रहमानुल्लाह गुरबाज नहीं रुके और एक छोर से लगातार रन बनाते गए। न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में दमदार वापसी की और ट्रेट बोल्ट ने 3 विकेट झटके हालांकि ये काफी नहीं था।

न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी

इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहली गेंद पर ही फिन एलेन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला लगातार चलता रहा। टीम ने 7वें ओवर तक ही 4 बड़े विकेट गंवा दिए थे। जिसमें कप्तान केन विलियमसन का भी विकेट शामिल था। अफगानिस्तान की तरफ से फजल फारुखी ने 3 बड़े शिकार किए। पॉवरप्ले में मिले झटके से न्यूजीलैंड उभर ही नहीं पाई और कोई भी बल्लेबाज 20 का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाया। मैच में राशिद खान की गेंदबाजी भी शानदार रही। उन्होंने 4 ओवर में 4 बड़े विकेट लिए।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article