क्रिकेट

श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का नया कप्तान बनाए जाने की खबर पर BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने दी प्रतिक्रिया

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद बीच श्रेयस अय्यर को वनडे टीम की नया कप्तान बनाए जाने की खबर का बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने खंडन किया है।

Image

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर का चयन नहीं हुआ। टीम के ऐलान के बाद चारों और अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली टीम के इस फैसले की आलोचना होने लगी। ऐसे में हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि श्रेयस अय्यर को रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने से पहले कप्तान बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है, जिससे कि टीम साल 2027 के वनडे विश्व कप की अच्छी तरह तैयारी की जा सके। लेकिन इस खबर का बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने 24 घंटे के अंदर खंडन कर दिया है।

नहीं हुई अय्यर को कप्तान बनाने की चर्चा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने श्रेयस अय्यर को अगला वनडे कप्तान बनाए जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा, 'यह मेरे लिए भी नई बात है, ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।'

शुभमन गिल बन सकते हैं अगले वनडे कप्तान

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट यह भी बताती है कि शुभमन गिल ही भारत के अगले वनडे कप्तान होंगे। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि हाल ही में जो खिलाड़ी टेस्ट कप्तान बना है और पहले से ही वनडे टीम का उपकप्तान हैं, उनके अलावा किसी और को वनडे फॉर्मेट में कप्तानी देने का सवाल ही नहीं उठता।

अय्यर को था एशिया कप के लिए चयन का भरोसा

श्रेयस अय्यर को पूरा विश्वास था कि उनका चयन एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ग्राउंड, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में व्हाइट-बॉल क्रिकेट की तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन टीम के ऐलान के बाद उन्हें करारा झटका लगा। अय्यर को स्टैंडबाय प्लेयर्स की सूची में भी जगह नहीं दी गई।

आगरकर ने कहा, करना पड़ेगा मौके का इंतजार

श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिलने के बारे में अजीत आगरकर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अय्यर को अभी अपने मौके का इंतजार करना होगा क्योंकि टीम में जगह पाने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने कहा, 'श्रेयस के बारे में बात करें तो वह किसकी जगह लेंगे? न उनकी गलती है और न ही हमारी। इस समय आप सिर्फ 15 खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं। इसलिए उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article