क्रिकेट

IND vs ENG: टीम इंडिया को दूसरे टी20 मुकाबले से पहले लगा डबल झटका, दो धाकड़ खिलाड़ी हुए चोटिल

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है। नीतीश रेड्डी चोट की वजह से सीरीज और रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। दो नए खिलाड़ियों को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

Image

नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह (साभार BCCI)

मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के चेन्नई में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से बुरी खबर आई है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और युवा ऑलराउंडर चोटिल हो गए हैं। रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए अनुपलब्ध हैं जबकि नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। नीतीश रेड्डी 24 जनवरी को चेन्नई में अभ्यास के दौरान चोटिल हुए थे वहीं रिंकू को पहले टी20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।

शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को मिला मौका

ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को 24 जनवरी को चेन्नई में अभ्यास के दौरान साइड स्ट्रेन हो गया था। इसके बाद वह मौजूदा 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। रेड्डी आगे की देखभाल के लिए बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे। वहीं 22 जनवरी को कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान फील्डिंग करते समय रिंकू सिंह की पीठ में जकड़न (Back Spasm) आ गई थी। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट की करीबी से निगरानी कर रही है। रिंकू इस वजह से मौजूदा 5 मैचों की सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। रिंकू और नीतीश की जगह बीसीसीआई ने टीम इंडिया के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को जोड़ा है।

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह(दूसरे और तीसरे मैच से बाहर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (WK), शिवम दुबे, रमनदीप सिंह।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!