क्रिकेट

IND vs AUS T20I SERIES: टीम इंडिया को लगा झटका, नीतीश रेड्डी अब नई समस्या के कारण 3 मैचों से बाहर

Nitish Kumar Reddy Ruled Out Of First 3 T20I Matches Against Australia: कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में नीतीश कुमार रेड्डी खेलने नहीं उतरे और अब खबर है कि वो तीन मैचों से बाहर रहेंगे। उन्होंने चोट की शिकायत की है।

Image

नीतीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी20 मैचों से बाहर (Instagram/NitishKumarReddy)

Nitish Kumar Injured: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के शुरुआत में ही टीम इंडिया को करारा झटका लग गया है। बीसीसीआई ने बुधवार को बताया कि चोटों से जूझ रहे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी गर्दन में ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी, जो सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण बाहर हो गए थे, को अब एक नई समस्या हो गई है। बीसीसीआई ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "नीतीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर जो एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान लगी अपनी बाईं क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे थे, ने अब गर्दन में ऐंठन की शिकायत की है, जिससे उनकी रिकवरी और गतिशीलता प्रभावित हुई है।"

बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है। 22 वर्षीय खिलाड़ी विभिन्न चोटों के कारण पिछले एक साल से समय-समय पर टीम से बाहर रहे हैं..

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article