क्रिकेट

WI vs SA: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज का गरजा बल्ला, 250 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

WI vs SA, West Indies vs South Africa First T20 Match, Nicholas Pooran Fifty: वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 अगस्त को खेला जाएगा।

Image

निकोलस पूरन। (फोटो- Windies Cricket X)

Photo : Twitter

WI vs SA, West Indies vs South Africa First T20 Match, Nicholas Pooran Fifty: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर चला। पूरन ने 250 की स्ट्राइक रेट से तूफानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और 7 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। इस पारी की बदौलत अपनी टीम को जीत दिलाई। 28 साल के बल्लेबाज पूरन का यह उनका टी20 करियर का 13वां अर्धशतक है। त्रिनिदाद ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। वहीं, 50 रन के अंदर टीम के 5 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। ट्रिस्टन स्टब्स नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने धमाकेदार पारी खेलकर टीम को संभाला। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम का बल्ला पूरी तरह शांत रहा। उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए। विंडीज के मैथ्यू फोर्डे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

विंडीज की धमाकेदार शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी विंडीज ने धमाकेदार शुरुआत की। टीम को पहला झटका 8वें ओवर में 84 रन पर लगी। एलिक अथानाजे अपने अर्धशतकीय पारी से चूक गए। उन्होंने 30 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। इसी तरह शाई होप ने भी 36 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। निकोलस पूरन ने भी 26 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 65 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, कप्तान रोवमैन पॉवेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 15 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article