NZ New Jersey For T20 World Cup 2024: आगामी 1 जून से अमेरिका-वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होना है। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ना सिर्फ आज अपनी टीम का ऐलान कर दिया, बल्कि उन्होंने टी20 विश्व कप के लिए नई जर्सी का अनावरण भी कर दिया है।
न्यूजीलैंड ने अपनी नई जर्सी में काफी बदलाव किए हैं। आमतौर पर ब्लैककैप्स (Blackcaps) के नाम से मशहूर न्यूजीलैंड की टीम इस बार अपने पुराने अंदाज में नजर आएगी। उनकी नई जर्सी में रेट्रो लुक दिखाई दे रहा है। इससे मिलती-जुलती जर्सी वे कई दशक पहले भी पहन चुके हैं। इसमें नीला रंग ज्यादा है।
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने जर्सी अनावरण के साथ-साथ टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यी टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस टीम की अगुवाई न्यूजीलैंड के धुरंधर बल्लेबाज केन विलियमसन करेंगे।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार है
केन विलियमसन (कप्तान), फिन ऐलेन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।
