क्रिकेट

New Zealand Squad For T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, ये 15 खिलाड़ी खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप, बच्चों ने की घोषणा

NZ Squad For T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की अगुवाई करेंगे दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन। न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो बच्चों द्वारा 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कराया गया।

Image

टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024
  • न्यूजीलैंड ने किया टी20 वर्ल्ड टीम का ऐलान
  • केन विलियमसन करेंगे टीम की अगुवाई

NZ Squad For T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले इस सबसे बड़े टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आज पहली टीम का ऐलान हो गया है। ये टीम है न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने आज विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी जिसके कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) होंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम केन विलियमसन की कप्तानी में टी20 विश्व कप में चुनौती पेश करेगी। आज न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से थोड़ा अलग अंदाज में दो बच्चों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कराते हुए टीम का ऐलान किया गया। न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में सभी जाने-पहचाने चेहरे हैं। अधिकतर नाम वनडे विश्व कप 2023 में भी नजर आए थे।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए ये हैं न्यूजीलैंड की टीम

केन विलियमसन (कप्तान), फिन ऐलेन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।

दो बच्चों ने किया टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान दो बच्चों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जिसे देखकर सब हैरान रह गए। ऐसा पहली बार हो गया जब किसी क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह का कदम उठाया।

न्यूजीलैंड ने हाल में अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अपनी राष्ट्रीय टीम पाकिस्तान भेजी थी। पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 2-2 से सीरीज बराबर रही। वहीं न्यूजीलैंड के अधिकतर सीनियर खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2024 में व्यस्त हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article