क्रिकेट

Virat Kohli के बाद FAB-4 का एक और बल्लेबाज बना पिता

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 28, 2024, 01:40 PM IST

Kane Williamson and Wife Sara Bless with a Baby Girl: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खास दोस्त न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन एक बार फिर पिता बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है।

Image

केन विलियम्सन एक बार फिर पिता बने हैं। (फोटो- Kane Williamson Instagram)

Kane Williamson and Wife Sara Bless with a Baby Girl: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले न्यूजीलैंड के धाकड बल्लेबाज केन विलियम्सन एक बार फिर पिता बन गए हैं। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के दोस्ट और फेब-4 के बल्लेबाज केन विलियम्सन की पत्नी सारा रहीम ने बेटी को जन्म दिया है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन ने अपने सोशल मीडिया पर पत्नी सारा और बेटी की फोटो शेयर कर यह जानकारी अपने फैंस को दी। इसके बाद क्रिकेटर, दिग्गज खिलाड़ी और उनके फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं।

तीसरे बच्चे के पिता बने विलियम्सन

केन विलियम्सन पहले से ही दो बच्चे के पिता थे। अब बेटी के जन्म लेने के बाद केन विलियम्सन और सारा तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केन विलियम्सन की बड़ी बेटी है। उसके बाद एक बेटा है। बड़ी बेटी का नाम मैगी है। केन और सारा दिसंबर 2020 में पहली बार माता-पिता बने थे, जबकि दूसरी बार मई 2022 में पैरेंट्स बने थे।

फॉर्म में चल रहे हैं विलियम्सन

33 साल के केन विलियम्सन इन दिनों फॉर्म में चल रहे हैं। उनका बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर चला है। केन विलियम्सन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 118 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में भी 109 रन की शानदार पारी खेली थी। इसी तरह केन का दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी बल्ला गरता था। वे पहली पारी में अर्धशतक से चूक गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 133 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, उनके टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 98 टेस्ट में 51.45 की स्ट्राइक रेट से 8666 रन बनाए हैं। उन्होंने 32 शतक और 33 अर्धशतक जमाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article