क्रिकेट

NZ vs WI T20 Series: न्यूजीलैंड ने टी20 टीम का ऐलान किया, दो खिलाड़ियों की वापसी, एक खिलाड़ी का होगा डेब्यू

NZ Squad For WI T20I Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो दिन बाद शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और स्पिनर ईश सोढ़ी ने न्यूजीलैंड टीम में वापसी की है। जबकि ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, उनको टीम में जगह मिल गई है।

Image

काइल जेमीसन की न्यूजीलैंड टी20 टीम में वापसी (Instagram/KyleJamieson)

NZ Squad For WI T20I Series: तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) और स्पिनर ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) ने बुधवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए रविवार को न्यूजीलैंड टीम में वापसी की। ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।

जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर होने, जबकि सोढ़ी ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए वापसी की है। भारत और श्रीलंका में अगले साल के शुरू में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है।

करिश्माई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम पर विचार नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने दिन में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम

मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article