Amitabh Bachchan Speak on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) को लेकर चर्चा में हैं। शो में इस बार उनके सामने अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) पहुंचे। बातचीत के दौरान दिल्ली से जुड़े दोनों कलाकारों की चर्चा हुई और इसी सिलसिले में बात बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तक पहुंच गई। इस बातचीत के दौरान राजकुमार राव और अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को लेकर ऐसा कुछ कहा, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान को लेकर राजकुमार राव और अमिताभ बच्चन ने क्या कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें:‘कॉफी विद करण 9’ में साथ आएंगी Alia Bhatt-Shaheen Bhatt, बहनों की जोड़ी खोलेगी जिंदगी के कई राज
राजकुमार राव ने सुनाया शाहरुख का किस्सा
बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने राजकुमार से शाहरुख खान के बारे में पूछा और बताया कि दोनों स्टार्स का दिल्ली से कनेक्शन है। राजकुमार ने कहा कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही तय कर लिया था कि उन्हें एक्टर बनना है और उन्होंने शाहरुख खान के सफर को करीब से फॉलो किया। राजकुमार ने कहा, 'सर, चूंकि आप खुद दिल्ली से हैं और मैंने भी बहुत छोटी उम्र में तय कर लिया था कि मुझे एक्टिंग करनी है साथ ही, मेरी मां के कमरे में आपका एक पोस्टर हुआ करता था, क्योंकि आप हमेशा नंबर वन रहे हैं और हम सभी ने आपसे प्रेरणा ली है। जैसा कि मैं बता रहा था, मैं शाहरुख सर के सफर से बहुत ज्यादा प्रभावित था। कैसे दिल्ली के एक मिडिल क्लास परिवार का लड़का थिएटर से शुरू करता है, कई टीवी शो करता है और आखिरकार एक बहुत बड़ा सुपरस्टार बन जाता है। जब मैं पहली बार एक शो के लिए मुंबई आया था, हालांकि मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ, तब मैं उनके बंगले के बाहर, मन्नत के ठीक सामने खड़ा हुआ करता था।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें:‘अगर किसी चीज को दिल से मांगो...’ Farah Khan ने दिया Main Hoon Na 2 का हिंट, जवाब ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
अमिताभ बच्चन ने भी की शाहरुख की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान के साथ ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘मोहब्बतें’ और कई दूसरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ;मैं बताता हूं, मैंने उनके साथ काम किया है और वो ऐसे इंसान हैं कि वो किसी भी बात पर हार नहीं मानते। कोई भी समस्या हो, वो सिर्फ बोलते हैं और सामने वाले का कॉन्फिडेंस कितना बढ़ाते हैं।' राजकुमार राव और अमिताभ बच्चन के शाहरुख खान पर दिए बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
