क्रिकेट

इतनी कम सैलरीः पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल, खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रेक्ट साइन करने से मना किया- रिपोर्ट

Pakistan Cricket Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट और विवादों का नाता ऐसा है कि ये एक दूसरे से अलग नहीं हो पाते। एक विवाद खत्म, तो दूसरा शुरू। कभी बाहरी विवाद, तो कभी अंदरुनी विवाद। एक रिपोर्ट के मुताबिक ताजा मामला उनके खिलाड़ियों से जुड़ा है जिन्होंने पीसीबी के केंद्रीय अनुबंध पर साइन करने से मना कर दिया है। वजह है कम सैलरी।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (AP File)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट में एक और बवाल
  • इस बार खिलाड़ियों की सैलरी को लेकर हंगामा- रिपोर्ट
  • खिलाड़ियों ने कम सैलरी के चलते केंद्रीय अनुबंध पर साइन नहीं किया

Pakistan Cricket News: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) किसी ना किसी चीज को लेकर आए दिन चर्चा में रहता है, कभी उनके देश में टीमें खेलना नहीं चाहतीं तो कभी उनके अधिकारियों के बयान चर्चा का विषय बनते हैं। बची-कुची कसर पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरी कर देते हैं आए दिन एक नया विवाद खड़ा करके। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिर से हंगामा बरपा है और इस बार विवाद खिलाड़ियों की सैलरी से जुड़ा है जिसको लेकर खिलाड़ी भी अड़ गए हैं।

दुनिया भर में क्रिकेटर तमाम फ्रेंचाइजी टी20 टूर्नामेंटों में खेलकर खूब पैसा कमा रहे हैं, खासतौर पर आईपीएल में जहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री नहीं है। वहीं, अब सिर्फ बीसीसीआई ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम अन्य क्रिकेट बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों को अच्छा वेतन दे रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट में हाल वैसे का वैसा ही है, सैलरी इतनी कम है कि आए दिन खिलाड़ी बगावत पर उतर जाते हैं।

'क्रिकेट पाकिस्तान' की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेटर पीसीबी के आगामी केंद्रीय अनुबंध (Central Contract) से खुश नहीं हैं। जो वेतन उनको देने की बात कही जा रही है, वो बेहद कम है और खिलाड़ी इससे इतना नाराज हैं कि उन्होंने केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से भी मना कर दिया है। अभी पाकिस्तानी टीम श्रीलंका दौरे पर है। जब कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई वाली टीम श्रीलंका से लौटेगी तो वे पीसीबी प्रमुख जका अशरफ से बात करेंगे। आपको बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का पिछला अनुबंध 30 जून को खत्म हो चुका है, यानी वे अनुबंध से बाहर होकर भी श्रीलंका में खेल रहे हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में बाकी देशों की तुलना में खिलाड़ियों को बेहद कम सैलरी मिलती है। गौर करने वाली बात ये है कि एक तरफ पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों से ग्लोबल टी20 कनाडा टूर्नामेंट में खेलने के लिए 25000 डॉलर की मांग की है, जबकि उनकी सैलरी 5000 डॉलर ही है।

बताया जा रहा है कि श्रीलंका से लौटकर पाकिस्तानी खिलाड़ी पीसीबी प्रमुख से मिलकर कई मुख्य मुद्दों पर बात करेंगे। वे उनसे खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने की मांग करेंगे, साथ ही अपने व अपने परिवार का बीमा कराने की भी मांग रखेंगे। इसके अलावा अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पॉलिसी और आईसीसी इवेंट से होने वाली कमाई में हिस्से की मांग भी रखी जाएगी।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article