क्रिकेट

NEP vs WI Live Streaming: सीरीज जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी नेपाल की टीम, कब और कहां देखें मुकाबला

NEP vs WI Live Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने वाली नेपाल के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शारजाह में खेला जाएगा। नेपाल के पास सीरीज जीतने का मौका है।

Image

नेपाल और वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मुकाबला (साभार-X)

NEP vs WI Live Streaming: नेपाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में यह दिखा दिया कि अगर उन्हें मौका दिया जाए वह अच्छी क्रिकेट खेलकर बड़ी-बड़ी टीमों को भी पटखनी दे सकती है। पहले मुकाबले में नेपाल ने न केवल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की बल्कि जब गेंदबाजी आई तो दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम को चारो खानें चित्त कर दिया। अब नेपाल के पास सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है। दूसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा, जो भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां दूसरामुकाबला खेला गया था। यदि आप इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कहां होगा नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा (NEP vs WI 2nd T20I Match Venue)

नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसराटी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जाएगा।

कब होगा नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा (NEP vs WI 2nd T20I Match Date)

नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसराटी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला सोमवार, 29 सितंबर को होगा।

कितने बजे शुरू होगा होगा नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा (NEP vs WI 2nd T20I Match Timing)

नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसराटी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा (NEP vs WI 2nd T20I Match On TV)

नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसराटी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा।

कहां देखें नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (NEP vs WI 2nd T20I Match Live Streaming)

नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode App) पर देखी जा सकती है।

नेपाल और वेस्टइंडीज की टीम (Nepal vs West Indies Team)

वेस्टइंडीज टीम: ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), नाविन बिडाइसी, कीसी कार्टी, करीमा गोर, आमिर जंगू, फैबियन एलेन, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील होसैन (कप्तान), ओबेद मैकॉय, जेडियाह ब्लेड्स, शमार स्प्रिंगर, रेमन सिमंड्स, अकीम ऑगस्टे, जीशान मोटारा

नेपाल टीम: संदीप जोरा, आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल (कप्तान), गुलशन झा, दिपेंद्र सिंह ऐरी, करण के.सी., आरिफ शेख, सोमपाल कामी, ललित राजबंशी, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, शाहब आलम, लोकेश बम, कुशल मल्ला, मोहम्मद आदिल आलम।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article