क्रिकेट

NEP vs UAE Highlights: यूएई ने DLS नियम के तहत नेपाल को दी पटखनी

NEP vs UAE Today Match (नेपाल बनाम यूएई लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: नेपाल और यूएई के बीच 2 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला यूएई ने अपने नाम कर लिया।

Image

नेपाल बनाम यूएई लाइव क्रिकेट स्कोर (साभार-X)

NEP vs UAE Live Score: नेपाल और यूएई के बीच 2 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला यूएई के नाम रहा। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में यूएई को 10 ओवर में 78 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यूएई की ओर से कप्तान मुहम्मद वसीम ने 15 गेंद में विस्फोटक 33 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। वसीम के अलावा अलीशान शराफु ने 18 रन की पारी खेली। आखिर में अक्षदीप नाथ ने 8 गेंद में 17 रन की पारी खेली थी।

इससे पहले नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड कीर्तिपुर (Tribhuvan University International Cricket Ground, Kirtipur) में खेला गया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। जब नेपाल का स्कोर 122 था, तब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा। दोबारा नेपाल की टीम बल्लेबाजी करने नहीं उतरी और यूएई को 10 ओवर में 78 रन का लक्ष्य दिया गया। नेपाल की ओर से कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए। ऐरी के अलावा कुशल भुर्तेल ने 16 रन की पारी खेली।

NEPAL vs UAE LIVE SCORE यहां देखें लाइव स्कोर

हेड टू हेड में कांटे की टक्कर

नेपाल और यूएई के बीच इस फॉर्मेट में कांटे की टक्कर रही है। अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में से 5 में नेपाल को जबकि 5 मुकाबला यूएई के नाम रहा है। घर पर यूएई की टीम एक मुकाबला जीती है जबकि नेपाल ने 3 मुकाबला अपने नाम किया। न्यूट्रल वेन्यू पर नेपाल को जीत का खाता खोलना है।

आज के मैच में नेपाल और यूएई की टीम

नेपाल की टीम- कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सुदीप जोरा, आरिफ शेख, गुलशन झा, संदीर लमिछाने, नंदन यादव, ललित राजबंशी, हेमंत धामी।

यूएई की टीम- मुहम्मद वसीम, आर्यंश शर्मा, अलीशा शराफु, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, बासिल हमीद, अली नसीर, आयान अफजल खान, जुनैद सिद्दिकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, हैदर अली

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article